Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड: नामी कंपनियों की फर्जी दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार

admin by admin
July 19, 2025
in क्राइम, देश
0

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने विभिन्न नामी कंपनियों की फर्जी दवाइयां बनाने वाली देहरादून की एक फैक्टरी के मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया ।

इसी के साथ ही अब तक इस संगठित गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यहां बताया कि लंबे समय से फरार डॉ मित्तल लैबोरेटरीज फैक्टरी के मालिक देवी दयाल गुप्ता को देहरादून से गिरफ्तार किया गया जिसका आवास दिल्ली के अशोक विहार फेज दो में है।

उन्होंने बताया कि एक जून को एक आरोपी संतोष कुमार को ग्लेनमार्क, इपका लैबोरेटरीज, इंटास फार्मा, एल्केम हेल्थ साइंस, डॉ रेडी लैबोरेटरीज, कैडिला फार्मास्यूटिकल आदि अनेक प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के रैपर, लेबल एंव क्यूआर कोड के साथ देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था ।

मामले की विवेचना के दौरान एसटीएफ ने गिरोह के सरगना नवीन बंसल तथा एक अन्य आरोपी आदित्य काला को भी गिरफ्तार किया था।

भुल्लर ने बताया कि बंसल से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि वह देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में स्थित डॉ मित्तल लैबोरेटरीज में नकली दवाइयां तैयार करवाता था और उन्हें हरियाणा, राजस्थान एवं अन्य स्थानों में भिजवाता था।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर गुप्ता की तलाश शुरू की गयी लेकिन तब तक वह फरार हो गया था । एसएसपी ने बताया कि काफी तलाश के बाद गुप्ता को शुक्रवार को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ का कहना है कि गुप्ता अपनी फैक्टरी से बंसल को भारी मात्रा में नकली दवाइयां बनवाकर देता था। उसने 2021 से लेकर इस वर्ष मामला सामने आने तक लगभग एक करोड़ 42 लाख 30 हजार टैबलेट और लगभग दो लाख कैप्सूल अवैध तरीके से तैयार कर बंसल की फर्जी कंपनियों –रीलिन फार्माटेक एवं बी केम बायोटेक को दिये जो इन्हें जानी-मानी दवा कंपनियों के रैपर में पैक कर उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में आपूर्ति करती थीं ।

आपूर्ति की जा रही नकली दवाइयों में पैंटोप्राजोल 40, डिक्लोसिन एसपी, लेवोसेट्रीजिन, प्रोक्लोरपेप्रीजिन, अल्मोडीपिन, टेलमीसरटन की टैबलेटस शामिल हैं ।

Tags: उत्तराखंड: नामी कंपनियों की फर्जी दवाइयां
Previous Post

मुजफ्फरनगर में आरएएफ कर्मियों की बस डिवाइडर से टकराई, 12 महिला जवान घायल

Next Post

प्रयागराज: तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर के नीचे सो रही तीन महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौत

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post

प्रयागराज: तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर के नीचे सो रही तीन महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौत

Recent Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group