Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुमराह के पांच विकेट, इंग्लैंड 387 रन पर सिमटा, भारत के तीन विकेट पर 145 रन

admin by admin
July 12, 2025
in खेल, देश
0

लंदन, भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (74 रन देकर पांच विकेट) के सुबह के खतरनक स्पैल के बाद शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट के 37वें शतक के बावजूद इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर समेटने के बाद स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए।

बुमराह ने इस तरह कपिल देव के विदेशी सरजमीं पर 12 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और लॉर्ड्स पर ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर अपना नाम दर्ज कराया। बुमराह ने इस तरह टेस्ट में 15 बार पांच विकेट लेने का कारनामा दिखाया। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में भी पांच विकेट झटके थे।

स्टंप तक केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड से पहली पारी के हिसाब से 242 रन पीछे है। राहुल ने निरंतरता जारी रखते हुए शोएब बशीर की गेंद पर एक रन लेकर 97 गेंद में 50 रन पूरे किए।

भारत ने चाय काल तक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13 रन) का गंवा दिया था। करूण नायर 40 रन बनाकर आउट हुए जो एक बार फिर अच्छी शुरूआत को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर सके। इंग्लैंड ने कप्तान शुभमन गिल (16) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

युवा खिलाड़ी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार बने। आर्चर की वापसी में तीसरी गेंद जायसवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप में खड़े हैरी ब्रुक के हाथों में चली गई।

लेकिन अनुभवी राहुल और नायर डट कर खेल थे। नायर हालांकि आर्चर और ब्रायडन कार्स की गेंदों के खिलाफ थोड़े असहज दिखे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर नायर को आउट किया। पहली स्लिप में खड़े रूट ने एक हाथ से उनका बेहतरीन कैच लपका, हालांकि तीसरे अंपायर को इसे चेक करना पड़ा। इस कैच के साथ ही रूट क्षेत्ररक्षक के तौर पर सबसे ज्यादा 211 कैच लने वाले खिलाड़ी बन गए।

भारत को तीसरा झटका 107 रन पर लगा। क्रिस वोक्स की ऑफ स्‍टंप के अंदर आती गेंद गिल के बल्‍ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

लेकिन सुबह का सत्र निश्चित रूप से बुमराह के नाम रहा जिन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत एजबेस्टन टेस्ट के दौरान आराम दिया गया था।

रूट (199 गेंद में 104 रन) ने दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना आठवां शतक जड़ा जो लॉर्ड्स में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा सैकड़े हैं।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 251 रन से की। लेकिन बुमराह के तीन विकेट झटकने से उसका स्कोर सात विकेट पर 271 रन हो गया था। बुमराह ने पहले घंटे में कप्तान बेन स्टोक्स (44), रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) के विकेट झटके। जिसके बाद फॉर्म में चल रहे जैमी स्मिथ (56 गेंद में 51 रन) और कार्स (56 रन) ने आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया।

स्मिथ को इस दौरान जीवनदान भी मिला जब केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर फॉर्म में चल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज का कैच छोड़ दिया।

स्टोक्स दिन में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। बुमराह पर स्क्वायर कट लगाने के बाद अगली गेंद पर स्टोक्स बोल्ड हो गए। इस भारतीय तेज गेंदबाज की ‘राउंड द विकेट’ से डाली गयी खूबसूरत गेंद ऑफ स्टंप के ऊपर से जा टकराई और स्टोक्स सिर हिलाने के अलावा कुछ नहीं कर सके।

दिन की पहली ही गेंद पर लॉर्ड्स में अपना रिकॉर्ड आठवां टेस्ट शतक पूरा करने वाले रूट अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और बुमराह का दिन का दूसरा शिकार बने जिनकी गेंद उनके मिडिल स्टंप उखाड़ गई। यह 11वीं बार है जब बुमराह ने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को आउट किया है।

अगली ही गेंद पर वोक्स विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। यह हैरानी भरा था कि शुभमन गिल लगभग 10 ओवर पुरानी दूसरी नयी ड्यूक्स गेंद को बदलना चाहते थे।

अंपायरों ने गिल का अनुरोध स्वीकार कर लिया था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी बदली हुई गेंद से खुश नहीं थे। इसके कारण गिल और अंपायरों के बीच तीखी बहस हुई।

इंग्लैंड ने शुरुआती घंटे में सात विकेट पर 307 रन बना लिए। इसके तुरंत बाद सत्र में दूसरी बार गेंद बदली गई जिससे इंग्लैंड में इस्तेमाल की जाने वाली गेंदों पर बहस और तेज हो गई।

Tags: इंग्लैंड 387 रन पर सिमटाबुमराह के पांच विकेट
Previous Post

मथुरा में ‘एनओसी’ देने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वन विभाग का लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार

Next Post

रुदौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

रुदौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group