Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी: मंदिर के पुजारी के खिलाफ दलित युवक हाथापाई का आरोप लगाया, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

admin by admin
July 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी, रामनगर थानाक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार शाम एक दलित युवक ने मंदिर के पुजारी पर उसे मंदिर में पूजा करने से रोकने और पुजारी एवं उनके परिजन पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

हालांकि, मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा और बहू मंदिर में पूजा कर रहे थे और इस बीच शैलेंद्र ने गंदी नियत से उनकी बहू से ‘‘छेड़छाड़’’ की और बेटे द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही गालियां देने लगा। तिवारी ने कहा कि इससे दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें दोनों को मामूली चोटें आईं। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

रामनगर थाने के प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मंदिर के अंदर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मंदिर के पुजारी के बयान के बाद कार्रवाई शुरू करेगी।

शैलेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि अखिल तिवारी, शुभम तिवारी और आदित्य तिवारी ने उन्हें मंदिर में पूजा करने रोका। शैलेंद्र ने अरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते उसे पूजा करने से रोका तथा जब उसने विरोध किया तो उस पर लोटा और घंटे से हमला किया।

शैलेंद्र को पहले रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में चिकित्सकों ने उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल भेज दिया। शैलेंद्र का कहना है कि उसका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था।

दूसरी ओर, मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने शैलेन्द्र पर अपनी बहू के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा और बहू पूजा कर रहे थे। इसी बीच, उसने (शैलेंद्र) मेरी बहू के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब मेरे बेटे ने इसका विरोध किया, तो उसने उसे पीटना और गालियां देना शुरू कर दिया।’’

तिवारी ने कहा, ‘मुझे थाना प्रभारी ने बुलाया है। मैं थाने जाकर अपनी सच्चाई बताऊंगा। इसमें जातिवाद का कोई संबंध नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि मंदिर में कई सेवादार दलित या पिछड़ी जातियों से हैं।

पुजारी ने दावा किया कि यहां सावन और शिवरात्रि के अवसर पर सामान्य और पिछड़ी जातियों के लाखों लोग दर्शन करने आते हैं और इस तरह का कोई आरोप कभी नहीं लगा।

Tags: बाराबंकी: मंदिर के पुजारी के खिलाफ दलित
Previous Post

साइबर अपराधों का तेजी से फैल रहा है जाल, जानिए कैसे करें अपना बचाव

Next Post

गोरखपुर में नाले के पास मिला नवजात शिशु का शव

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

गोरखपुर में नाले के पास मिला नवजात शिशु का शव

Recent Posts

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group