Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैसे करें एआई का बेहतर इस्तेमाल? जानिए विशेषज्ञों के बताए चार सुझाव

admin by admin
July 9, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

(द कन्वरसेशन) चैटजीपीटी, कोपायलट और अन्य जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बन गए हैं, इसलिए कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं जो इनका इस्तेमाल करने में माहिर हों। दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनियां उन कर्मचारियों को तलाश रही हैं, जो इन्हें प्रभावी ढंग से संकेत दे सकें, एआई के हिसाब से सोच सकें, और कामकाज की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग कर सकें।

वास्तव में, कामकाज के लिए ‘एआई में निपुण’ होना उतना ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है जितना पहले किसी सॉफ्टवेयर में कुशल होना होता था।

हम सभी के जीवन में ऐसा क्षण जरूर आया होगा जब हमने किसी एआई चैटबॉट से कोई प्रश्न पूछा हो और हमें सबसे सामान्य, सतही स्तर का उत्तर मिला हो।

इसे इस तरह समझें। प्रशिक्षण के दौरान, एआई इंटरनेट पर लगभग सब कुछ ‘पढ़’ चुका होता है। लेकिन चूंकि यह पूर्वानुमान लगाता है, इसलिए यह आपको सबसे संभावित, सबसे सामान्य प्रतिक्रिया देता है।

एआई सिस्टम संदर्भ के अनुसार जवाब देने में माहिर होते हैं, लेकिन आपको सही तरीके सवाल करना होगा। अब सवाल यह उठता है कि आपको किस तरह सवाल करना चाहिए।

बेहतर सवाल तैयार करना

आपने ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ शब्द सुना होगा। एआई से सटीक जवाब पाने के लिए आपको सवाल सही तरीके से तैयार करना होगा। आज के समय के चैटबॉट इंसानों से बातचीत के मामले में कुशल होते हैं। आपके प्रॉम्प्ट (सवाल) का प्रारूप उतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि विषय-वस्तु महत्वपूर्ण है।

अपने एआई वार्तालापों से अधिकतम लाभ उठाने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप कुछ बुनियादी बातें बताएं कि आप क्या और कैसे चाहते हैं। हमारा मानना है कि एआई से कोई सवाल करते समय चार बातों संदर्भ, दृष्टिकोण, कार्य और शैली को ध्यान में रखना चाहिए।

1. संदर्भ का अर्थ है एआई को आवश्यक परिवेश व पृष्ठभूमि की जानकारी प्रदान करना है। ‘मैं प्रस्ताव कैसे लिखूं?’ पूछने के बजाय, ‘मैं एक गैर-लाभकारी संस्था का निदेशक हूं जो शहरी स्कूलों के लिए पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रमों को वित्तपोषित करने वाले एक संस्थान को अनुदान प्रस्ताव लिख रहा हूं’ कहने का प्रयास करें। प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें, समस्याओं को स्पष्ट करें, और अपनी विशिष्ट स्थिति का वर्णन करें।

2. दृष्टिकोण के जरिये परिप्रेक्ष्य तय करने में एआई की क्षमता का लाभ उठाया जाता है। एआई के सामने अपना दृष्टिकोण साफ-साफ जाहिर करें। उदाहरण के लिए, एआई से कहें कि वह ‘एक महत्वपूर्ण सहकर्मी समीक्षक के रूप में काम करते हुए मेरे मसौदे की खामियों की पहचान करे’ या ‘इस मसौदे को बेहतर बनाने में मेरी मदद करने वाले सहायक संरक्षक का दृष्टिकोण अपनाए।

3. कार्य का अर्थ है कि आप वास्तव में एआई से क्या करवाना चाहते हैं। एआईए से यह कहना अस्पष्ट है कि “मेरी प्रस्तुति में मेरी मदद करें”। इसके बजाय यह कहना उचित है कि “छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए मेरी शुरुआती स्लाइड को और अधिक आकर्षक बनाने के तीन तरीके बताएं।”

4. शैली का अर्थ एआई की अलग-अलग फॉर्मेट और उपयोगकर्ता के अनुकूल होने की क्षमता का उपयोग करना होता है। निर्दिष्ट करें कि आप एक औपचारिक रिपोर्ट, एक अनौपचारिक ईमेल, अधिकारियों के लिए बुलेट पॉइंट या किशोरों के लिए उपयुक्त स्पष्टीकरण चाहते हैं। एआई को बताएं कि आप किस तरीके का उपयोग करना चाहते हैं।

कुल मिलाकर, एआई सिस्टम उल्लेखनीय रूप से सक्षम हैं, लेकिन उन्हें अपने विशाल सामान्य ज्ञान और आपकी विशेष स्थिति के बीच के अंतर को पाटने के लिए आपकी – और मानव बुद्धि की आवश्यकता होती है। उन्हें काम करने के लिए पर्याप्त संदर्भ बताएं। आप ये पाकर दंग रह जाएंगे कि वे आपके लिए कितने सहायक हो सकते हैं।

Tags: कैसे करें एआई का बेहतर इस्तेमाल
Previous Post

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Next Post

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, हथियारों का जखीरा बरामद

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, हथियारों का जखीरा बरामद

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group