Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

औषधि विनियामक ने 17 दवाओं की सूची बनाई, जिन्हें समापन अवधि पूरी होने पर शौचालय में बहा देना चाहिए

admin by admin
July 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, शीर्ष औषधि नियामक संस्था सीडीएससीओ ने 17 दवाओं की सूची बनाई है जिन्हें समापन तिथि पूरी होने या इस्तेमाल न किए जाने पर कूड़ेदान में फेंकने के बजाय शौचालय में बहा देना चाहिए ताकि घर में लोगों और पालतू जानवरों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कहा कि इन दवाओं में ट्रामाडोल, टैपेंटाडोल, डायजेपाम, ऑक्सीकोडोन और फेंटेनाइल शामिल हैं जो विशेष रूप से हानिकारक हो सकती हैं और कुछ मामलों में यदि इनका उपयोग संबंधित रोगी की जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कर लिया जाता है तो केवल एक खुराक से ही काफी घातक हो सकती है।

इनमें से अधिकतर दवाइयों का उपयोग दर्द, चिंता और अन्य स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

सीडीएससीओ ने समापन अवधि पूरी कर चुकीं और अप्रयुक्त दवाओं के निपटान पर अपने मार्गदर्शन दस्तावेज में कहा कि इन दवाओं का सुरक्षित और उचित निपटान पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

इसने कहा कि इन उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण पहलू है जो स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर और अन्य हितधारकों सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में आश्वासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

सीडीएससीओ के अनुसार, समापन अवधि पूरी कर चुकीं/अप्रयुक्त दवाओं का अनुचित निपटान सार्वजनिक स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक हो सकता है।

दस्तावेज में कहा गया, ‘‘समापन अवधि पूरी कर चुकीं/अप्रयुक्त दवाओं का अनुचित निपटान मानव, पशु और पर्यावरण के लिए हानिकारक है तथा अगर इससे आसपास के समुदायों या वन्यजीवों द्वारा उपयोग किए जाने वाले जल आपूर्ति या स्थानीय स्रोतों का संदूषण होता है तो यह खतरनाक हो सकता है। यदि कचरा स्थल असुरक्षित है तो समापन अवधि पूरी कर चुकीं दवाएँ सफाईकर्मियों और बच्चों के हाथों में आ सकती हैं।’’

इसमें कहा गया है कि बेकार दवाओं के भंडार से या इन्हें अलग किए जाने के परिणामस्वरूप समाप्त हो चुकी दवाओं को पुनः बिक्री के लिए बाजार में भेजा जा सकता है और इनका दुरुपयोग किया जा सकता है।

दस्तावेज के अनुसार, समापन तिथि निकल जाने के बाद अधिकतर दवाएं कम असरदार हो जाती हैं और कुछ में अलग तरह का प्रतिकूल प्रभाव पैदा हो सकता है।

इस मार्गदर्शन दस्तावेज का उद्देश्य, समाप्त हो चुकीं और अप्रयुक्त दवाओं के सुरक्षित निपटान के लिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम एवं नियम तथा अन्य लागू कानूनों के अनुसार स्पष्ट और व्यापक निर्देश प्रदान करना है।

Tags: औषधि विनियामक ने 17 दवाओं की सूची बनाई
Previous Post

हापुड़: काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने से उप्र की मंत्री गुलाब देवी घायल

Next Post

अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौता के करीबः ट्रंप

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौता के करीबः ट्रंप

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group