Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों को राजनीति में न घसीटने की अपील; अभी, मैं ही बुरा हूं!

admin by admin
July 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों को राजनीति में न घसीटने की सलाह दी।

यहां पार्टी मुख्यालय में यादव ने एक वायरल वीडियो का जिक्र किया जिसमें आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर गोरखपुर की एक छात्रा यह कहते सुनाई दे रही है, ‘‘योगी अच्छे हैं, अखिलेश बुरे।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने वीडियो देखा। हमने बच्ची की मदद की, लेकिन उसने कहा कि योगी जी अच्छे हैं और मैं बुरा हूं। अब तक मैं यही मानता था कि बुरे होते हुए भी मैं अच्छा हूं। मैं बहन, बेटी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे दिखाया कि हम वाकई बुरे हैं। मुसीबत में मदद करने वाले बुरे होते हैं।

प्रशासन से संयम बरतने की अपील करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बच्चों का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह एक खतरनाक खेल है। कोई नहीं जानता कि कब वफादारी बदल जाए या कब निजी स्वार्थ हावी हो जाए। हालात सब कुछ बदल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ों का खेल है। सरकार, आईएएस अधिकारियों और गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट से मेरा बस एक ही अनुरोध है – बच्चों को इसमें न घसीटें।’’

यादव ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे भी खुद को सुधारने के लिए दो या तीन हफ्ते की छुट्टी ले लेनी चाहिए। अभी, मैं ही बुरा हूं।’

गोरखपुर की एक स्कूली छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी ने एक जुलाई को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। चार माह पहले आर्थिक तंगी के कारण स्कूल की फीस नहीं भर पाने से पंखुड़ी की पढ़ाई छूट गई थी और जनता दरबार में उसने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री ने उसे स्कूल में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया था और उनके हस्तक्षेप के बाद सोमवार को वह फिर से स्कूल जाने लगी।

यादव ने लड़की के पक्ष में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था और उनकी पार्टी के नेताओं ने उसे मदद की पेशकश की थी।

छात्रा ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के प्रतिनिधियों ने वित्तीय सहायता के लिए उनसे संपर्क किया था।

उसने कहा, ‘‘लेकिन मैंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि मुख्यमंत्री योगी ने अपना वादा पूरा किया और मेरा दाखिला सुनिश्चित किया।

Tags: अखिलेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों
Previous Post

रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, 10 लोगों की मौत

Next Post

सालों बाद सावन में बन रहा ये दुर्लभ संयोग, करें ये चमत्कारी उपाय

Related Posts

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार
उत्तर प्रदेश

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

July 29, 2026
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

July 29, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Next Post

सालों बाद सावन में बन रहा ये दुर्लभ संयोग, करें ये चमत्कारी उपाय

Recent Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group