Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी में अफवाह फैलाने के आरोप में छह पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी, कांग्रेस ने आलोचना की

admin by admin
June 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

वाराणसी जिला मुख्यालय के लंका थानाक्षेत्र में पुलिस ने छह पत्रकारों के खिलाफ कथित तौर पर लोगों को भड़काने एवं अफवाह फैलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उधर, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि कलमकारों का अपमान और उनके ऊपर मुकदमा पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

हालांकि भाजपा के सह मीडिया प्रभारी एवं विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेन्‍द्र सिंह ने पत्रकारों को उनकी गरिमा की याद दिलाते हुए कहा,‘‘पत्रकार हितों की बात आएगी तो मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।

आरोपी पत्रकारों का कहना है कि शहर में यदि कुछ गलत होता है तो उसको शासन तक पहुंचाना उनका काम है तथा वे वही कर रहे थे।

लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों द्वारा लंका थानाक्षेत्र में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के गेट पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कराई जा रही थी।

मिश्रा का कहना है कि साफ-सफाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍टकर जातिगत टिप्पणी करते हुए द्वेष भावना फैलाई गयी तथा लोगों को उकसाया गया और भ्रामक दुष्‍प्रचार कर क़ानून-व्यवस्था को खराब करने का प्रयास किया गया। इस पोस्ट में मालवीय जी की प्रतिमा की सफाई को उनका अपमान बता कर खबर प्रसारित की गयी। आरोपियों द्वारा वीडियो को खबरों के ‘वाट्सअप समूहों’ में भी भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में संकट मोचन चौकी प्रभारी की तहरीर पर खबर बनारस के ‘एडमिन’ अरशद, अभिषेक झा, अभिषेक त्रिपाठी, सोनू सिंह, शैलेश और ‘एक्स’ हैंडलर नितिन राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 356(3) (मानहानिकारक सामग्री का प्रसारण), 196(1) (विभिन्न समूहों के बीच अफवाह फैलाकर घृणा और शत्रुता को बढ़ावा देना) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और संबंधित कार्यवाही की जा रही है।

मुकदमे में नामजद पत्रकारों का कहना है, ‘‘ हम सभी इस घटना से स्तब्ध हैं और हम लोग अपना काम कर रहे थे। उन्होंने दलील दी कि शहर में कुछ गलत होता है तो उसको प्रशासन और शासन तक पहुंचाना उनका काम है और वे वही कर रहे थे।

मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने एक बयान में कहा कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी प्रतिमा पर चढ़े युवक की वीडियो वायरल होने पर सवाल पूछने वाले पत्रकार साथियों पर मुकदमा होना निंदनीय है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार का नियम देखिए कि दोषी पर कार्यवाही नहीं होगी, लेकिन सवाल पूछने वाला पहले दोषी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पत्रकारों की कलम, समाज की आवाज और शक्ति का प्रतीक है। पत्रकारों का काम है आईना दिखाना है, पर इस सरकार में आईना दिखाना गुनाह है, क्योंकि इस सरकार के चेहरे पर इतने कालिख है कि आईना उसको पसंद नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस सरकार की तानाशाही का अंत निश्चित होगा। कलमकारों का अपमान उनके ऊपर मुकदमा कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

राय ने कहा कि पार्टी की मांग है कि असली दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो, प्रशासन अपनी जवाबदेही तय करे और पत्रकार साथियों पर फर्जी मुकदमा वापस हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पत्रकारों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

उधर, सिंह ने कहा,‘‘पत्रकारिता एक अत्यंत संवेदनशील पेशा है। पत्रकारिता की एक गरिमा होती है और पत्रकारों को अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।’’

सिंह ने कहा,‘‘खबरों को लेकर जल्दबाजी ठीक नहीं होती, वैसे यदि कहीं भी पत्रकारों के हित की बात आएगी तो मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।

Tags: वाराणसी में अफवाह फैलाने के
Previous Post

मध्य प्रदेश: सीएम काफिले की 12 गाड़ियां रास्ते में बंद, पानी मिला डीजल भरने से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील

Next Post

NHAI का ऐप बताएगा, किस राजमार्ग पर है सबसे कम टोल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

NHAI का ऐप बताएगा, किस राजमार्ग पर है सबसे कम टोल

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group