Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में ऑर्केस्ट्रा डांसर से शादी करने से नाराज परिवार के सदस्यों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

admin by admin
June 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले में ऑर्केस्ट्रा डांसर से शादी करने से नाराज परिवार के सदस्यों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। उसने 2022 में ऑर्केस्ट्रा डांसर अनीता से शादी की थी। इस शादी का उसके परिवार, खासकर उसकी मां मीरा देवी और भाई-बहनों ने कड़ा विरोध किया था, जिसके कारण दंपति जल्द ही दिल्ली चले गए।

बुधवार शाम को अमित पत्नी अनीता के साथ अपने पैतृक गांव लौटा और परिवार के घर में फिर से घुसने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक अमित की मां और बहनों ने उनकी मौजूदगी पर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया। शाम को बाद में टकराव बढ़ गया और अमित पर उसकी मां, दो बहनों और एक भाई ने लाठी-डंडों से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि अमित के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। जब अनीता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसने दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘अनीता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘परिवार के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Tags: गोरखपुर में ऑर्केस्ट्रा डांसर से शादी करने
Previous Post

शुभांशु शुक्ला, तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

Next Post

अमेठी में अनाज की बोरियों में मिट्टी और नमक मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

अमेठी में अनाज की बोरियों में मिट्टी और नमक मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

Recent Posts

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group