अयोध्या, जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र पूराबाजार के गांव भगवा भीट क्षेत्र में अवैध तरीके से हरे भरे पेड़ो का कटान की चल रही है।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है भगवाभीट पर ठेकेदार शिवराम यादव पुत्र दयाराम यादव के द्वारा अवैध रूप से हरे पेड़ को काट करके उसको बेचने का काम किया जा रहा है रातों रात ट्रक पर लोड कर सप्लाई किया जा रहा है।
लोगो की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ियों की वीडियो बनाकर आगे जांच करने की बात कही। जिसके बाद वह पर तैनात लोग मौका पाकर फरार हो गए।


