Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बम की धमकी के कारण कई घंटों की देरी से हैदराबाद पहुंचा लुफ्थांसा का विमान

admin by admin
June 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

हैदराबाद, जर्मनी से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाले लुफ्थांसा के विमान को ‘‘बम की धमकी’’ मिलने के बाद वापस फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे ले जाया गया और करीब 20 घंटे की देरी के बाद उसने फिर से उड़ान भरी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विमान को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। उड़ान संख्या एलएच752 ने रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी और उसे सोमवार सुबह छह बजे हैदराबाद पहुंचना था लेकिन ‘‘बम की धमकी’’ मिलने के कारण इस विमान को वापस फ्रैंकफर्ट ले जाया गया।

विमान में सवार यात्री माधवी लता ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘शनिवार को तीन घंटे की यात्रा के बाद यात्रियों को सूचित किया गया कि विमान को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतारने की अनुमति नहीं मिली है और इसलिए विमान वापस फ्रैंकफर्ट जा रहा है। हमारी आगे की यात्रा की सारी योजना बेकार हो गयी। मुझे अपने बूढ़े माता-पिता से मिलने जाना है। उन्होंने बताया कि उन्हें आंध्र प्रदेश के गुंटकल तक जाना है।

सैन फ्रांसिस्को से यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री वेनू ने विमान को वापस फ्रैंकफर्ट ले जाने पर हैरानी जतायी और कहा कि फ्रैंकफर्ट लौटने से पहले विमान करीब चार घंटे तक उड़ान भरता रहा। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे यात्रा शुरू हुई जिससे उन्हें हैदराबाद पहुंचने में देरी हुई।

वेनू ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर राहत जताते हुए कहा, ‘‘उन्होंने हमें बताया कि विमान वापस जा रहा है। हमें समझ नहीं आया। हम हैरान हो गए कि विमान वापस जा रहा है। हमें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा था।’’

इस परेशानी के कारण कई यात्रियों के लिए आगे की यात्रा में बहुत ज्यादा विलंब हो गया।

कनाडा से आ रहे अरोग्यम चौधरी को यात्रियों में सबसे अधिक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने फ्रैंकफर्ट में करीब 72 घंटे इंतजार किया।

हैदराबाद हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद हवाई अड्डे को 15 जून को शाम करीब छह बजे एक ईमेल मिला जिसमें लुफ्थांसा की उड़ान संख्या 752 को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि बम धमकी आकलन समिति का गठन किया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रकियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा को देखते हुए एयरलाइन को अपने विमान प्रस्थान स्थल या नजदीकी उचित हवाई अड्डे पर वापस ले जाने की सलाह दी गयी।

Tags: बम की धमकी के कारण कई घंटों की देरी से
Previous Post

हरियाणा की मॉडल की हत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

बदायूं में नवविवाहिता शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ भागी

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
Next Post

बदायूं में नवविवाहिता शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ भागी

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group