Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महोबा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

admin by admin
June 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

महोबा जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के नजदीक सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक ईको कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई तथा कार में फंसकर मोटरसाइकिल करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई ।

उन्होंने बताया कि इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान भरतलाल (35), अजय (18), संजीव (22), विनोद (27) और रामपाल (31) के रूप में हुई है।

सिंह का कहना है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशी, उदयभान और अंकित का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे और वे चरखारी क्षेत्र के बगरौन गांव से ननवारा गांव बहु को दोबारा बिदा कराने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार का टायर फटने से कार मोटरसाइकिल से टकरा गई होगी। उन्होंने कहा कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Tags: महोबा में भीषण सड़क हादसे
Previous Post

ग्वालियर में मिली अपना दल (एस) सदस्यता अभियान को गति, कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल

Next Post

Ayodhya: जिला अस्पताल में खून बेचने का खेल!!, 7 हजार रूपए में बिका एक यूनिट ब्लड?, डोनर के नाम पर वसूली!?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

Ayodhya: जिला अस्पताल में खून बेचने का खेल!!, 7 हजार रूपए में बिका एक यूनिट ब्लड?, डोनर के नाम पर वसूली!?

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group