Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में ‘भड़काऊ’ पोस्ट डालने वाले युवक के मोबाइल फोन में मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें

admin by admin
June 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा में ईद पर सोशल मीडिया पर ‘‘भड़काऊ’’ संदेश साझा करने के आरोप में गिरफ्तार मुस्लिम युवक के मोबाइल फोन में कथित तौर पर हिंदू महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि युवक ने कथित तौर पर खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों व महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाया और उनकी अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य बरामद होने के बाद मामला गंभीर हो गया और इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।

पुलिस के अनुसार ईद के अवसर पर सांप्रदायिक और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में स्थानीय हिंदू नेताओं द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद रविवार को मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के मछली मंडी निवासी एवं ऑटोरिक्शा चालक इमरान को हिरासत में लिया गया था।

उसने बताया कि इमरान की गिरफ्तारी के बाद, हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ‘‘लव जिहाद’’ में शामिल था।

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ‘लव जिहाद’ शब्द को, कथित तौर पर मुसलमानों द्वारा प्रेम की आड़ में हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के अभियान को संदर्भित करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपों के आधार पर इमरान के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए साइबर मुख्यालय भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला कि उसने अपने सोशल मीडिया ‘डिस्प्ले पिक्चर (डीपी)’ में से एक पर लिखा था, ‘जितनी औरों की कुल उम्र नहीं होती, उससे ज्यादा तो मेरी गर्लफ्रेंड हैं’। हमें उसके मोबाइल फोन पर हिंदू महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।’’

उन्होंने बताया कि इमरान ने महिलाओं को फंसाने के लिए ऑनलाइन फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया और बाद में अश्लील सामग्री को विभिन्न मंचों पर साझा किया।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया कंपनियों को इमरान के सभी खाते और उनसे जुड़े ‘यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर’ (यूआरएल) की जानकारी देने के लिए ईमेल भेजे गए हैं।

एसएसपी ने कहा, ‘‘फोन रिकॉर्ड के आधार पर, हम पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो उनके लिए परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

इमरान कथित तौर पर ‘व्हॉट्सऐप’, ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ सहित कई सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय था। पुलिस ने अपनी जांच के तहत इन कंपनियों से पिछले तीन सालों की गतिविधि की विस्तृत जानकारी मांगी है।

Tags: मथुरा में ‘भड़काऊ’ पोस्ट डालने वाले युवक
Previous Post

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

Next Post

गुजरात: अजीबोगरीब घटना, सर्जरी के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की पलकों से 28 जूँ और 35 अंडे निकाले गए

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

गुजरात: अजीबोगरीब घटना, सर्जरी के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की पलकों से 28 जूँ और 35 अंडे निकाले गए

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group