Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष में रवाना होने पर लखनऊ में मंगलवार को जश्न मनाने की तैयारी

admin by admin
June 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होने पर उनके मूल शहर लखनऊ में मंगलवार को जश्न मनाने की तैयारी है। लखनऊ में जन्में वायुसेना के 39 वर्षीय पायलट शुक्ला को प्यार से “शक्स” नाम से भी पुकारा जाता है।

शुक्ला के फ्लोरिडा से मंगलवार को शाम 5:52 बजे एक्सिओम-4 पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने पर खुशी मनाई जाएगी।

शैक्षणिक संस्थान ‘सिटी मॉन्टेसरी स्कूल’ (सीएमएस) अपने पूर्व छात्र की अंतरिक्ष यात्रा का जश्न मनाने के लिए ‘व्योमनाइट’ समारोह का आयोजन करेगा। शुभांशु को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास में दर्ज कराएगा।

लखनऊ में जन्मे 39 वर्षीय “शक्स” को बधाई देने वाले 15 से अधिक होर्डिंग्स राज्य की राजधानी में लगाए गए हैं। शुक्ला लगभग चार दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। इसके पहले राकेश शर्मा ने 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

सीएमएस की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (अलीगंज शाखा) के पूर्व छात्र एवं भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अन्तरिक्ष उड़ान के उपलक्ष्य में ‘व्योमनाइट’ समारोह का आयोजन मंगलवार को सायं पांच बजे से कानपुर रोड पर स्थित सीएमएस के ऑडिटोरियम में किया जाएगा जिसमें शुभांशु की अन्तरिक्ष उड़ान का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

बयान के अनुसार इस अवसर पर शुभांशु के माता-पिता व उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिक शुभांशु की इस ऐतिहासिक अन्तरिक्ष यात्रा के सीधे प्रसारण को देखकर इस गौरवमयी व प्रेरणादायी पलों के साक्षी बनेंगे।

‘व्योमनाइट’ समारोह में ए.एक्स-4 लांच के सीधे प्रसारण के साथ ही इंटरएक्टिव मिशन कंट्रोल सेंटर बूथ, आई.एस.एस. कपोला का मॉडल, ‘डेफाई ग्रैविटी’ फोटो बूथ एवं टेलीस्कोप की स्थापना विशेष आकर्षण के केन्द्र होंगे।

भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय पायलट शुक्ला चालक दल के तीन अन्य सदस्यों के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्षयान से आईएसएस की यात्रा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अंतरिक्षयान फाल्कन 9 रॉकेट के जरिये मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 52 मिनट पर फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।

एक्सिओम-4 मिशन के पायलट शुक्ला के अलावा चालक दल के अन्य सदस्यों में पोलैंड से स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी से टिबोर कापू और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन शामिल हैं।

इस प्रक्षेपण के साथ ही शुक्ला लगभग चार दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। राकेश शर्मा ने 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

लखनऊ में जन्मे शुक्ला ने मंगलवार को प्रक्षेपण से पहले ‘एक्सिओम स्पेस’ द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘यह एक अद्भुत सफर रहा है; ये ऐसे क्षण हैं, जो वास्तव में आपको एहसास कराते हैं कि आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा बन रहे हैं जो आपसे कहीं बड़ी है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इसका हिस्सा बनकर मैं कितना भाग्यशाली हूं।

Tags: शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष में रवाना होने पर
Previous Post

ओडिशा: व्यवसायी से रिश्वत लेने के आरोप में IAS अधिकारी गिरफ्तार, 47 लाख रुपये नकद बरामद

Next Post

CBI ने UP सीजीएसटी अधीक्षक को रिश्वतखोरी में किया गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

CBI ने UP सीजीएसटी अधीक्षक को रिश्वतखोरी में किया गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group