Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत घटे, वाणिज्यिक सिलेंडर 24 रुपये सस्ता हुआ

admin by admin
June 1, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तीन प्रतिशत की कटौती की गई है, जबकि होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 24 रुपये घटाए गए हैं। रविवार को एटीएफ और वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की गई है।

यह लगातार तीसरा महीना है जबकि विमान ईंधन के दाम घटे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्क कच्चे तेल और गैस कीमतों में कमी के बाद घरेलू बाजार में कीमतें घटाई गई हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 2,414.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.82 प्रतिशत घटकर 83,072.55 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है। इससे पहले एक मई को एटीएफ के दाम 4.4 प्रतिशत (3,954.38 रुपये प्रति किलोलीटर) और एक अप्रैल को 6.15 प्रतिशत (5,870.54 रुपये प्रति किलोलीटर) घटाए गए थे।

रविवार की हुई इस कटौती के बाद इस साल की शुरुआत में एटीएफ कीमतों में जो वृद्धि हुई थी उसकी काफी हद तक भरपाई हो गई है। एटीएफ की कीमत में कमी से वाणिज्यिक एयरलाइन कंपनियों पर बोझ कम होगा। एयरलाइन कंपनियों की परिचालन लागत में 40 प्रतिशत हिस्सा विमान ईंधन का बैठता है। मूल्य कटौती पर एयरलाइन कंपनियों से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

मुंबई में एटीएफ की कीमत 79,855.59 रुपये से घटाकर 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है, जबकि चेन्नई और कोलकाता में क्रमशः 86,103.25 रुपये और 86,052.57 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में भी 24 रुपये की कटौती की। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,723.50 रुपये और मुंबई में 1,647.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले एक मई को वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 14.50 रुपये और एक अप्रैल को 41 रुपये घटाए गए थे।

पिछले कुछ माह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, क्योंकि वैश्विक व्यापार युद्ध ने ईंधन की मांग को प्रभावित किया है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और अन्य स्थानीय करों की वजह से एटीएफ और एलपीजी का दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होता है।

हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत को 853 रुपये पर यथावत रखा गया है। अप्रैल में घरेलू एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंप़नियां….. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों के औसत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

पिछले साल मार्च के मध्य में आम चुनावों से पहले इनकी कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।

Tags: विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत घटे
Previous Post

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी नियुक्त

Next Post

देर रात तक जागने वाले लोगों में बढ़ती उम्र के साथ दिमागी क्षमता कमजोर होने का अधिक खतरा

Related Posts

देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
Next Post

देर रात तक जागने वाले लोगों में बढ़ती उम्र के साथ दिमागी क्षमता कमजोर होने का अधिक खतरा

Recent Posts

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने ‘एपीके’ फाइल के जरिए कथित रूप से मोबाइल फोन हैक कर लोगों के खातों से रुपये निकालने...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन...

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group