Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नगालैंड: कई महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न मामले में जांच के बाद आईएएस अधिकारी निलंबित

admin by admin
May 22, 2025
in देश
0

कोहिमा, नगालैंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रेनी विल्फ्रेड को कई महिला कर्मचारियों द्वारा यौन एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के बाद आपराधिक जांच के तहत निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि निलंबन आदेश मुख्य सचिव डॉ जे. आलम ने बुधवार को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के प्रावधानों को लागू करते हुए जारी किया। नगालैंड कैडर के 2015 बैच के अधिकारी विल्फ्रेड राज्य में निवेश एवं विकास प्राधिकरण (आईडीएएन) और वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

अधिकारी ने बताया, “यह निलंबन 17 मार्च, 2025 को नगालैंड राज्य महिला आयोग (एनएससीडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई एक औपचारिक शिकायत के बाद किया गया है। शिकायत में कई महिला कर्मचारियों ने विल्फ्रेड पर वेतन वृद्धि और रोजगार के अवसर के बदले यौन संबंधों की मांग करने का आरोप लगाया था।”

विल्फ्रेड ने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों से इनकार कर दिया। नगा छात्र संघ (एनएसएफ) ने भी गंभीर आरोपों के बीच विल्फ्रेड के निलंबन की मांग की थी।

छात्र संघ ने इस बात पर जोर दिया कि विल्फ्रेड को पद पर बनाए रखना ‘जनता के विश्वास को कमजोर करता है और एक खतरनाक संदेश देता है कि संस्थागत संरक्षण जवाबदेही से अधिक महत्वपूर्ण है’।

नगालैंड पुलिस ने 12 अप्रैल को बताया था कि विल्फ्रेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान विल्फ्रेड कोहिमा स्थित नगालैंड सिविल सचिवालय में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में तैनात रहेंगे।

आदेश में बताया गया कि विल्फ्रेड को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारी ने दावा किया कि विल्फ्रेड अपने आधिकारिक आवास पर दो घरेलू कामगारों के साथ कथित छेड़छाड़ से संबंधित एक अन्य मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारी (विल्फ्रेड) पर 2021 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। उस समय वह नोक्लाक जिले के उपायुक्त थे।

Tags: नगालैंड: कई महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न
Previous Post

अमेरिका: यहूदी संग्रहालय के पास गोलीबारी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

Next Post

बम की धमकी: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय परिसर को कराया गया खाली

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

बम की धमकी: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय परिसर को कराया गया खाली

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group