Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर से एनआईए, आईबी की पूछताछ

admin by admin
May 20, 2025
in क्राइम, देश
0

चंडीगढ़, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) और सैन्य खुफिया अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरण की भी जांच की जा रही है।

हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा (33) ‘ट्रैवल विद जो’ नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है। उसे 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि ज्योति के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

ज्योति उन 12 व्यक्तियों में शामिल है जिन्हें पिछले दो सप्ताह में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जांचकर्ताओं ने उत्तर भारत में कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने की ओर इशारा किया है।

हिसार में हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ​​और सैन्य खुफिया अधिकारी भी ज्योति मल्होत्रा की यात्रा के विवरण की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उसने कथित तौर पर पाकिस्तान, चीन और कुछ अन्य देशों की यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन देशों की यात्रा की और किस क्रम में।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि ज्योति की आय के ज्ञात स्रोत उसकी विदेश यात्राओं से मेल नहीं खाते, साथ ही कहा था कि उसका वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने कहा कि ज्योति के लैपटॉप का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही कहा कि वे उन लोगों से भी पूछताछ करेगी जो उसके संपर्क में थे।

हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा था कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान कथित तौर पर नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी।

सावन ने कहा था कि मल्होत्रा ​​के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘यह आधुनिक युद्ध है जो सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता। हमें एक नयी कार्यप्रणाली का पता चला है जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

सावन ने यह भी कहा था कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान गई थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस इन यात्राओं के बीच ‘संबंध’ स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

ज्योति के यूट्यूब चैनल के वर्तमान में 3.87 लाख सब्सक्राइबर हैं। ज्योति 2023 में पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आयी थी, जब वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा मांगने वहां गई थी।

तेरह मई को भारत ने जासूसी में कथित रूप से लिप्त होने के कारण उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

Tags: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर
Previous Post

उपमुख्यमंत्री पाठक ने ‘डीएनए’ विवाद के बीच अखिलेश पर फिर से बोला हमला

Next Post

क्या बिल्लियां दूध पी सकती हैं? पुरानी मान्यता के अनुसार हां, लेकिन यह वास्तव में बुरा विचार है

Related Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

August 5, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
Next Post

क्या बिल्लियां दूध पी सकती हैं? पुरानी मान्यता के अनुसार हां, लेकिन यह वास्तव में बुरा विचार है

Recent Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट...

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group