Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बड़ा मंगल पर अयोध्या समेत अन्य जिलो के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

admin by admin
May 13, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

राजधानी लखनऊ में पहले बड़ा मंगल के अवसर पर मंगलवार से भंडारे आयोजित करने का दौर शुरू हो गया और शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अयोध्या में ज्येष्ठ माह के पहले बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरो में आस्था का सैलाब उमडा। सुबह 4:00 बजे से हनुमानगढी पर दर्शन पूजन का दौर चल रहा है। अयोध्या में सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील स्थानों नागेश्वर नाथ मंदिर जोन, हनुमानगढ़ी जोन, कनक भवन जोन व यातायात जोन को विभाजित करके ड्यूटीया लगाई गई।

अलीगंज से हजरतगंज और अमीनाबाद से विश्वविद्यालय मार्ग तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान का दर्शन करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा मंगल के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ की सभी को हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘संकटमोचक, अतुलित बल के स्वामी केसरीनंदन सभी को साहस, भक्ति और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। जय बजरंगबली।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ओम हनुमते नमः! ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार बड़ा मंगल के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। संकटों का विनाश करने वाले भगवान श्रीहनुमान से प्रार्थना है कि वह हम सभी को साहस, विवेक एवं ज्ञान का आशीर्वाद प्रदान करें।

ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को बड़ा मंगल के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने बड़ा मंगल के आध्यात्मिक पहलू पर ‘पीटीआई-भाषा’ को विस्तार से बताया, ‘‘बड़ा मंगल, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बड़ा मंगल के दिन ही भगवान हनुमान का पहली बार श्रीराम से मिलन हुआ था। इस साल बड़ा मंगल उत्सव 13 मई से शुरू होकर पांच मंगलवार तक मनाया जाएगा।’’

अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय धार्मिक स्थल है।

लखनऊ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘‘कई किंवदंतियां में से एक में कहा जाता है कि नवाब वाजिद अली शाह की दादी आलिया बेगम बहुत बीमार पड़ गई थी और इससे उबरने के लिए उन्होंने मंदिर में दुआ मांगी थी थीं। ठीक होने के बाद उन्होंने यहां बहुत बड़ा उत्सव मनाया, लाखों की खैरात बांटी, और तभी से मेले की परम्परा चालू हो गई।

बड़ा मंगल के ऐतिहासिक महत्व को समझाते हुए लखनऊ के ज्योतिषी त्रिलोकीनाथ सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अलीगंज का हनुमान मंदिर नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी और नवाब वाजिद अली शाह की दादी आलिया बेगम की चिरस्थायी विरासत का प्रमाण है। यह मंदिर सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक है और ज्येष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न धर्मों के भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

ज्योतिषी त्रिलोकीनाथ सिंह का अलीगंज में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के समीप कार्यालय है और वह भी भंडारे का आयोजन करते हैं।

लखनऊ नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रांजल दीक्षित ने बताया, ‘‘लखनऊ में विभिन्न संगठनों द्वारा 400 से अधिक भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags: बड़ा मंगल पर अयोध्या समेत अन्य जिलो
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी: प्राणी उद्यानों में ‘बर्ड फ्लू’ से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरतने के निर्देश

Next Post

Ayodhya: सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर बड़े मंगल पर हुआ विराट भंडारे का आयोजन

Related Posts

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

Ayodhya: सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर बड़े मंगल पर हुआ विराट भंडारे का आयोजन

Recent Posts

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group