Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने पाक की कार्रवाई का प्रभावी ढंग से जवाब दिया, आठ पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान बने निशाना

admin by admin
May 10, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारत ने शनिवार को कहा कि उसने पड़ोसी देश द्वारा ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों का उपयोग करके रक्षा बुनियादी ढांचे और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की ‘‘उकसावे वाली’’ कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान में आठ सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

भारतीय सेना ने कहा कि निशाना बनाए गए पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों में एक हथियार डिपो और नियंत्रण केंद्र शामिल हैं।

भारत ने कहा कि उसने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर अन्य इलाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर खतरे पैदा करने की पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में लेकर जा रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के ‘‘आक्रामक इरादे’’ का संकेत है। सेना ने साथ ही कहा कि वह अभियानगत रूप से पूरी तरह तत्पर हैं।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना भी ऐसा ही करे।

उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मिसरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सेना की ‘‘उकसाने वाली’’ एवं ‘‘तनाव बढ़ाने वाली’’ कार्रवाइयों का नपा-तुला जवाब दिया है तथा पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब में निर्दोष लोगों एवं असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का अपना घृणित और अनियंत्रित अभियान जारी रखे हुए है।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक ‘‘कायराना’’ कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में वायुसेना अड्डों पर एक चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर पर हमला किया तथा पंजाब में कई वायुसेना अड्डों पर रात एक बजकर 40 मिनट के बाद के बाद ‘‘उच्च गति वाली मिसाइलों’’ से हमले किए गए, जिससे कुछ नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है तथा उचित जवाब दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित एवं सुनियोजित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए।

कुरैशी ने कहा कि रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कर और चुनियां में पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर भारतीय लड़ाकू विमानों से हवा से वार करने वाले सटीक हथियारों के जरिए हमला किया गया और यह जवाबी कार्रवाई मुख्य रूप से कमान एवं नियंत्रण केंद्रों, रडार स्थलों और हथियार भंडारण क्षेत्रों पर केंद्रित रही।

उन्होंने कहा कि पसरूर और सियालकोट हवाई अड्डे के रडार स्थलों को भी हथियारों से निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने सुनिश्चित किया कि इन जवाबी कार्रवाइयों के दौरान न्यूनतम अवांछित क्षति हो।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने असैन्य क्षेत्रों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए मानव रहित लड़ाकू हवाई यानों, ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों, आत्मघाती ड्रोन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन का इस्तेमाल कर हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर श्रीनगर से लेकर नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ और ‘‘परेशान करने वाले कई हमले’’ का भी प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों और अधिकतर हथियारों को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया। हालांकि, उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित क्षति हुई।’’

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने आदमपुर में भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने, नगरोटा में ब्रह्मोस बेस और देहरांग्यारी में तोपखाना और चंडीगढ़ फॉरवर्ड गोला बारूद डिपो को नष्ट करने का दावा कर गलत सूचना फैलाने के दुर्भावनापूर्ण अभियान को जारी रखने का भी प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही इन झूठी बातों को भारत स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

अधिकारी ने पंजाब और राजस्थान सेक्टरों में वायुसेना के अड्डों को नष्ट किए जाने के पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए इनकी कुछ तस्वीरें दिखाईं।

उन्होंने सिरसा और सूरतगढ़ वायुसेना अड्डों पर रनवे की तस्वीरें दिखाते हुए कहा, ‘‘आप इन वायुसेना स्टेशनों पर सामान्य स्थिति देख सकते हैं।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन का उपयोग करके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कई कोशिश कीं और नियंत्रण रेखा पर भारी क्षमता वाली तोपों का उपयोग करके असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जिससे कुछ आम नागरिक मारे गए।

Tags: आठ पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान बने निशाना
Previous Post

पाकिस्तान, भारत तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत, अमेरिका ने कहा- उसने मध्यस्थता की

Next Post

Bharat से संघर्षविराम के बाद पाकिस्तान ने सभी प्रकार के यातायात के लिए हवाई क्षेत्र खोलने की घोषणा

Related Posts

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त
देश

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

August 6, 2026
बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार
देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
Next Post

Bharat से संघर्षविराम के बाद पाकिस्तान ने सभी प्रकार के यातायात के लिए हवाई क्षेत्र खोलने की घोषणा

Recent Posts

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो...

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार रात करीब...

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

गांधीनगर, गांधीनगर रेंज पुलिस ने फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों के साथ...

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group