अयोध्या, डॉ. गौरव ग्रोवर ने नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं और इससे पहले गोरखपुर के SSP थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा जो शासन की प्राथमिकताएं हैं उसमें जनसुनवाई सबसे ऊपर, कानून व्यवस्था क्राइम कंट्रोल करना, पुलिस वेलफेयर से संबंधित कार्य भी होंगे।
अभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है, इसके बाद विभिन्न थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा।