Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Waves में बोले यूट्यूब CEO नील मोहन, भारतीय ‘कंटेंट’ तैयार करने वालों पर निवेश करेगे 850 करोड़ रुपये

admin by admin
May 1, 2025
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, देश
0

मुंबई, वीडियो शेयरिंग मंच यूट्यूब ने भारतीय ‘कंटेंट’ तैयार करने वालों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों की वृद्धि को तेज करने के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई है।

यूट्यूब के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नील मोहन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में यूट्यूब ने पूरे भारत में रचनाकारों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। पिछले साल भारत में तैयार वीडियो सामग्री (कंटेंट) को देश के बाहर के दर्शकों ने 45 अरब घंटे तक देखा।

मोहन ने यहां विश्व दृश्य श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के उद्घाटन दिवस पर आयोजित एक सत्र में कहा, ‘अगले दो वर्षों में यूट्यूब भारतीय रचनाकारों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों की वृद्धि में तेजी लाने के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।’

उन्होंने कहा कि भारतीय ‘कंटेंट क्रिएटर’ इस बात का उदाहरण हैं कि भारत में क्या खास है और वह दुनिया के हर कोने में मौजूद दर्शकों के साथ इतिहास, संस्कृति और जुनून को साझा करने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को दुनिया भर के रचनाकारों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बना दिया है, जो उनकी खुद की उल्लेखनीय डिजिटल उपस्थिति से स्पष्ट है।

मोहन ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी यूट्यूब पर 2.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर के साथ दुनिया के किसी भी शासन प्रमुख की तुलना में सबसे अधिक यूट्यूब फॉलोइंग रखते हैं।’

उन्होंने भारत को ‘रचनात्मक देश’ बताते हुए कहा कि पिछले साल देश के 10 करोड़ से ज्यादा चैनलों ने यूट्यूब पर ‘कंटेंट अपलोड’ किए, जिनमें से 15,000 से ज्यसउा चैनलों के सब्सक्राइबर 10 लाख से अधिक थे।

मोहन ने कहा, ‘यह कुछ महीने पहले के 11,000 चैनलों ज्यादा है। यूट्यूब ने इन रचनाकारों और अनगिनत लोगों को न सिर्फ अपने जुनून को दुनिया के साथ साझा करने में सक्षम बनाया है, बल्कि वफादार प्रशंसक और सफल व्यवसाय बनाने में भी मदद की है।

उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन साल में ही हमने पूरे भारत में रचनाकारों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किया है।

मोहन ने कहा कि किसी भी जगह के रचनाकार को हर जगह के दर्शकों से जोड़ने की क्षमता ने यूट्यूब को सांस्कृतिक निर्यात का एक शक्तिशाली इंजन बना दिया है, और कुछ ही देशों ने इसका भारत जितना प्रभावी लाभ उठाया है।

Tags: Waves में बोले यूट्यूब CEO नील मोहन
Previous Post

पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से लाहौर और कराची वायुक्षेत्र में पाबंदी लगाई, मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी

Next Post

अलीगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Related Posts

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

August 6, 2026
हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

August 6, 2026
प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

August 6, 2026
मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत
उत्तर प्रदेश

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

August 6, 2026
Next Post

अलीगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Recent Posts

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का...

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक...

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढहने से उसके मलबे में दबने के...

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की...

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group