Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच के मदरसे में दसवीं का एक भी छात्र अंग्रेजी में नहीं लिख पाया अपना नाम, नोटिस जारी

admin by admin
April 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिला मुख्यालय के एक मदरसे में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में दसवीं कक्षा के एक भी छात्र के अंग्रेजी में अपना नाम नहीं लिख पाने के बाद विभाग ने संचालक को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को बड़ी तकिया में मान्यता प्राप्त मदरसा जामिया गाजिया सैयदुलुलुम का औचक निरीक्षण किया गया और इस दौरान एक अध्यापक अनुपस्थित मिले, लेकिन रजिस्टर में उसकी गैरहाजिरी दर्ज नहीं थी।

उन्होंने बताया कि मुंशी, मौलवी और आलिम की कक्षाओं में भी बच्चों की संख्या पंजीकरण के सापेक्ष बहुत कम थी।

मिश्र ने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान दसवीं कक्षा के छात्रों से अंग्रेजी में अपना नाम और मदरसे का नाम लिखने को कहा गया लेकिन एक भी छात्र ऐसा नहीं कर पाया।

अधिकारी ने बताया कि मदरसे में अरबी, फारसी के अलावा अन्य विषयों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण बच्चों की स्थिति इतनी चिंताजनक है।

मिश्र ने कहा, ‘‘बच्चों पर ध्यान न देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।’’ स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मदरसे के संचालक व अनुपस्थित अध्यापक को नोटिस दिया गया है।

बहराइच जिले में कुल 301 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, इनके अलावा बीते दिनों कराए गये एक सर्वेक्षण में 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का पता लगा गया है।

Tags: बहराइच के मदरसे में दसवीं का एक भी
Previous Post

भड़काऊ पोस्ट के आरोप में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

Next Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Recent Posts

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुदानित दरों पर मेडिकल परास्नातक की...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group