Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, Ayodhya नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 14 करोड़ लाभ का बजट पास; उपसभापति पदास्थापित, हर वार्ड का बनेगा विकास रजिस्टर

admin by admin
April 26, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पास किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पणकर स्वागत किया गया और निर्वाचित उपसभापति को पद स्थापित कराया गया।

शनिवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मत से वित्तीय वर्ष 2025-26 में सात अरब 56 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपये अनुमानित आय एवं उसके सापेक्ष सात अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये व्यय प्रस्तावित किया गया।

हर वार्ड का बनेगा विकास रजिस्टर
महापौर ने लेखा अधिकारी को हर वार्ड का विकास रजिस्टर तैयार कर उसके हिसाब से विकास कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे वार्ड में होने वाले विकास कार्यों में प्राथमिकता तय होगी और समरूपता भी आएगी।

महापौर के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने रामपथ पर शराब एवं मांस की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास किया और इस पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने का फैसला किया।

पार्षद अनुज दास के प्रस्ताव पर बिना अनुमति चल रही प्राइवेट पार्किंग पर रोक लगाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही कॉमर्शियल होटल से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण के लिए शुल्क लिए जाने का भी निर्णय किया गया।

पार्षद विकास कुमार के प्रस्ताव पर कराए जा रहे विकास कार्यों का शिलालेख लगाने, सूर्यकुमार तिवारी के प्रस्ताव पर जलकल की दुकानों को आवंटित करने का निर्णय किया गया। उनके प्रस्ताव पर डिवाइन कंपनी के सर्वे कार्यों की समीक्षा पार्षदों के साथ तीन मई तक करने का फैसला हुआ।

पार्षद प्रिया शुक्ला ने डेकोरेटिव पोल के अनुरक्षण का मुद्दा उठाया, जिस पर नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने बचा हुआ कार्य पूर्ण जल्द करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रामपथ से जुड़ी 27 गलियों में जल निकासी के लिए नालियों की कनेक्टिविटी संबंधी अपूर्ण कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पार्षद विशाल पाल ने एक मीटर से अधिक गहरे नाले की सफाई कराने के लिए मशीन क्रय करने, जोन स्तर पर जन्म-मृत्यु कार्यालय खोलने का प्रस्ताव किया, जिस पर कार्यकारिणी ने सहमति जताई। नगर आयुक्त ने कहा कि इसके लिए सीएमओ के स्तर से वेबसाइट उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया जाएगा।

पार्षद हरिश्चंद्र गुप्त ने गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खराब हैंडपंप को री-बोर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने स्वीकृति प्रदान की। पार्षद चंदन सिंह ने निगम के कराए गए विकास कार्यों का भुगतान क्रमवार करने का सुझाव दिया, जिस पर सहमति जताई गई।

नगर निगम के जन संपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर कार्यकारिणी के नए सदस्यों विकास कुमार, जगत नारायण, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी, प्रिया शुक्ला, विशाल पाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही पहलगाम के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ल, शशि भूषण राय, सुमित कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता पुनीत ओझा, सीटीएओ गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला आदि मौजूद थे।

Tags: Ayodhya नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
Previous Post

रौजागांव हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Next Post

अयोध्या: Sri Kanchikamkoti के पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य शंकरविजेन्द्र सरस्वती महाराज अक्षय तृतीया के दिन (30 अप्रैल) उत्तराधिकारी को देंगे सन्यास दीक्षा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
Next Post

अयोध्या: Sri Kanchikamkoti के पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य शंकरविजेन्द्र सरस्वती महाराज अक्षय तृतीया के दिन (30 अप्रैल) उत्तराधिकारी को देंगे सन्यास दीक्षा

Recent Posts

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुदानित दरों पर मेडिकल परास्नातक की...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group