Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में चावल मिल में धुएं के कारण दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, योगी ने जताया शोक

admin by admin
April 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र स्थित एक चावल मिल में उठे धुएं के कारण दम घुटने से शुक्रवार की सुबह पांच मजदूरों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, राजगढ़िया चावल मिल के ‘ड्रायर’ में नमी आने के कारण धुआं उठने पर कुछ मजदूर निरीक्षण करने वहां पहुंचे लेकिन धुआं इतना अधिक था कि वे वहीं बेहोश हो गये।उन्होंने बताया कि अग्निशमन के दल ने वहां पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकाला।

कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एम. एम. त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में पांच लोग मृत अवस्था में लाये गये, जबकि तीन का इलाज जारी है।

राजगढ़िया राइस मिल के निदेशक विनोद अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘राइस मिल में लगा ड्रायर धान की नमी को सुखाने के काम आता है। यह बड़ा और ऊंचा तथा पूर्णत: स्वचालित संयंत्र है, जिसमें किसी आदमी को जाने की आवश्यकता नहीं होती। गैस और आग का भी वहां कोई इस्तेमाल नहीं होता, भाप से हवा गर्म कर धान की नमी को निकाला जाता है।

उन्होंने कहा कि मशीन में कभी धुंआ नहीं होता, लेकिन आज सुबह करीब 5-6 बजे किसी मजदूर ने ड्रायर में संभवतः धुंआ देखा। उनके अनुसार, अभी यह जानकारी नहीं हो सकी है कि धुंआ उन्हें कैसे दिखलाई पड़ा।

अग्रवाल ने बताया कि ”स्टाफ से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार धुंआ देखकर एक मजदूर ने मशीन बंद की और जांच करने के लिए मशीन के अंदर चला गया। पहला मजदूर जब वापस नहीं लौटा तो एक एक करके आठ मजदूर मशीन में चले गये और बेहोश हो गये। मिल में मौजूद कर्मियों ने फौरन फायर ब्रिगेड को बुलाया, फायर ब्रिगेड व अन्य स्टाफ ने बेहोश पड़े मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।’

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा ‘राजगढ़िया राइस मिल में आज सुबह मजदूर काम कर रहे थे और धान की नमी को सुखाने के लिए मशीन चल रही थी, उसके कारण जो धुआं निकला, उससे पांच मजदूरों की मृत्यु हो गयी।

सीएमएस त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार (26), बबलू प्रजापति (28) और गफ्फार (22) के रूप में हुई है। ये तीनों कन्नौज जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक जहूर (60) श्रावस्ती और दूसरा बिट्टू शाह (30) मधेपुरा, बिहार का रहने वाला बताया गया है। त्रिपाठी के अनुसार, घायलों की पहचान सुरेंद्र (40) बहराइच, देवी प्रसाद (25) श्रावस्ती और सुखदेव (30) तरनतारन, पंजाब निवासी के रूप में हुई है।

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल का गठन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त जांच दल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (जीएम डीआईसी) और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट साझा कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Tags: बहराइच में चावल मिल में धुएं के कारण दम घुटने
Previous Post

बम्बई उच्च न्यायालय: केवल तलाक-ए-बिद्दत पर रोक है, तलाक-ए-अहसन पर नहीं

Next Post

स्ट्रोक, मिर्गी से ज्यादा आम है; ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’, पर अक्सर पकड़ में नहीं आता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
Next Post

स्ट्रोक, मिर्गी से ज्यादा आम है; ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’, पर अक्सर पकड़ में नहीं आता

Recent Posts

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by admin
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group