अयोध्या, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने अनुशासन, पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता से कार्यो को संपादित कराते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करते हुए जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ साथ अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करते हुये वहां पर साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आगामी दिवसों में बढ़ते हुये गर्मी के दृष्टिगत सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, वाहन में ओआरएस के पाउच अवश्य रखें, जिसको आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन व तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यो में गति लाते हुये रैकिंग में सुधार करें।
उन्होंने सभी विभाग 20 मई 2025 तक ई-आफिस से सम्बंधित सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करें, जिससे इसके उपरांत ई-ऑफिस को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित परियोजनाओं/योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को करें और उसका लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सकें।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वि/रा महेंद्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण गिरीश पाठक, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र देव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।