Saturday, April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराया

admin by admin
April 20, 2025
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, कृणाल पंड्या और सुयश शर्मा की उम्दा गेंदबाजी के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया।

पंजाब के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली (नाबाद 73 रन, 54 गेंद, सात चौके, एक छक्का) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन, 35 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के बीच दूसरे विकेट की 103 रन की साझेदारी से सात गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स सहित उन पांच टीम में शामिल हो गई जिन्होंने अब तक सर्वाधिक 10 अंक जुटाए हैं।

पंजाब किंग्स ने इससे पहले छह विकेट पर 157 रन बनाए। बाएं हाथ के स्पिनर कृणाल (25 रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर सुयश (26 रन पर दो विकेट) की फिरकी के सामने पंजाब की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 33 रन बनाकर पंजाब के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस (29), मार्को यानसेन (नाबाद 25) और प्रियांश आर्य (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट (01) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अर्शदीप की गेंद पर विकेटकीपर इंग्लिस को कैच थमाया। सलामी बल्लेबाज कोहली और पडिक्कल ने इसके बाद पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 54 रन तक पहुंचाया।

कोहली ने जेवियर बार्टलेट पर चौका जड़ा जबकि पडिक्कल ने इस तेज गेंदबाज पर छक्का मारा। कोहली ने हरप्रीत बरार का स्वागत दो चौकों के साथ किया और फिर यानसेन के पहले ओवर में भी दो चौके मारे।

पडिक्कल ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए युजवेंद्र चहल और बार्टलेट पर छक्के जड़े। उन्होंने चहल की गेंद पर एक रन के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पडिक्कल ने मार्कस स्टोइनिस की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

पडिक्कल हालांकि अगले ओवर में हरप्रीत की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर निहाल वढेरा के हाथों लपके गए। कोहली ने यानसेन की गेंद पर एक रन के साथ 43 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

आरसीबी को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 36 रन की दरकार थी। कोहली ने अर्शदीप पर चौका जड़ने के बाद चहल की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ आरसीबी को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। चहल ने हालांकि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (12) को यानसेन के हाथों कैच करा दिया।

आरसीबी को अंतिम तीन ओवर में 14 रन की जरूरत थी और जितेश शर्मा (नाबाद 11) ने वढेरा पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई।

प्रभसिमरन ने यश दयाल का स्वागत चौके से किया जबकि प्रियांश ने इसी ओवर में छक्का और चौका मारा। प्रभसिमरन ने भुवनेश्वर पर भी तीन चौके मारे।

प्रियांश ने जोश हेजलवुड पर दो चौके मारे लेकिन कृणाल की गेंद पर तेज प्रहार करने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और टिम डेविड ने आसान कैच लपका।

प्रभसिमरन ने हेजलवुड पर छक्के के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 62 रन तक पहुंचाया लेकिन कृणाल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर डेविड को कैच दे बैठे। उन्होंने 17 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ छह रन बनाने के बाद रोमारियो शेफर्ड पर गेंद पर कृणाल के हाथों लपके गए।

निहाल वढेरा (05) भी इसके बाद जोश इंग्लिस के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए जिससे पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया।

इंग्लिस और शशांक ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। इंग्लिस ने शेफर्ड पर दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। इंग्लिस ने कृणाल पर छक्का भी मारा लेकिन सुयश की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए।

सुयश ने इसी ओवर में मार्कस स्टोइनिस (01) को भी बोल्ड करके पंजाब को दोहरा झटका दिया। पंजाब ने 15 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाए।

मार्को यानसेन ने सुयश और हेजलवुड पर छक्के मारे लेकिन भुवनेश्वर के दो ओवरों में क्रमश: पांच और सात रन बने जिससे पंजाब की टीम अंतिम पांच ओवर में 38 रन ही बना सकी।

Tags: कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक
Previous Post

यूपी के आबकारी मंत्री ने की मांग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दे इस्तीफा, राष्ट्रपति शासन हो लागू

Next Post

नेपाल में राजतंत्र समर्थक RPP का प्रदर्शन जारी; राजशाही बहाल, हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Next Post

नेपाल में राजतंत्र समर्थक RPP का प्रदर्शन जारी; राजशाही बहाल, हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Recent Posts

  • बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
  • RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर
  • मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक की आपस में टक्कर, पांच लोगों की मौत
  • निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ‘गंभीर कदाचार’ को लेकर दिया पांच पुलिस अधिकारियों के निलंबन का आदेश
  • आरबीआई ने बंधन बैंक, मुथूट हाउसिंग फाइनेंस पर केवाईसी मानदंडों के उल्लंघन पर लगाया जुर्माना

Recent Comments

  1. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  2. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  3. cenforce d 160mg review on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  4. cialis 5mg costco on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. vidalista farmacia online on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

April 25, 2026
RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर

RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर

April 25, 2026
मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक की आपस में टक्कर, पांच लोगों की मौत

मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक की आपस में टक्कर, पांच लोगों की मौत

April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in