Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में पत्नी और ससुराल की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin by admin
April 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

इटावा जिले में अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर में होटल के कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक के परिजन के मुताबिक, उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें इस आत्मघाती कदम के लिये जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन ने उसे ऐसा कोई वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि औरैया जिले के नगला प्रसादपुर के रहने वाले एवं पेशे से इंजीनियर मोहित यादव (33) का शव इटावा रेलवे स्टेशन के पास रेल बजरिया स्थित एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि मोहित बृहस्पतिवार की देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर होटल में आया था और दो दिन रुकने के लिये कमरा बुक किया था।

चौहान के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। और उसने ना ही चाय या भोजन मंगाया जिसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर देर शाम होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

अधिकारी ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गयी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो मोहित का शव फंदे पर लटकता मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मोहित के मोबाइल फोन की पड़ताल की गयी तो पता लगा कि उसने आखिरी बार अपने परिवार से सम्पर्क किया था और उसी नम्बर पर फोन करके परिजन को घटना के बारे में अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे भेजा था। उनके मुताबिक, वीडियो में मोहित ने अपनी पत्नी प्रिया और सास-ससुर तथा साले पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

तरन के मुताबिक, मोहित ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास, ससुर और साला उस पर अपनी जायदाद को प्रिया के नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे।

उनके अनुसार, वीडियो में वह कह रहा है कि आरोपियों ने ऐसा न करने पर उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करवा दिया और आये दिन होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मोहित अपने परिजन को सम्बोधित करता हुआ कह रहा है, ”जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा, मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा।

उसने वीडियो में कहा, ”मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। अगर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियों को नाली में बहा दिया जाय।

मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित नोएडा की एक कंपनी में काम करता था और इसी दौरान उसकी मुलाक़ात प्रिया से हुई थी तथा दोनों लंबे समय तक ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहे थे और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 27 नवंबर 2023 को उनकी बिना दहेज के शादी सम्पन्न हुई थी।

तरन के मुताबिक मोहित ने उसे बताया था कि उसके ससुराल के लोग मकान और जमीन को पत्नी प्रिया के नाम कराने का दबाव बनाते हैं और प्रिया भी इसी बात को लेकर आये दिन उससे झगड़ती थी तथा इसी दौरान प्रिया के पिता अनुज कुमार ने मोहित के खिलाफ झूठे मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। साथ ही उसके साले ने भी सम्पत्ति को प्रिया के नाम न करने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी।

तरन ने बताया कि मोहित दो-तीन दिन के लिए घर आया था और वह बृहस्पतिवार की शाम को इटावा रुककर जाने की बात कह कर घर से निकला था।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और अभी तक मृतक के परिवार की ओर से उन्हें कोई तहरीर और वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Tags: इटावा में पत्नी और ससुराल की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Previous Post

अलीगढ़: भागवत ने “एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान भूमि’ के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

Next Post

यूपी के आबकारी मंत्री ने की मांग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दे इस्तीफा, राष्ट्रपति शासन हो लागू

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

यूपी के आबकारी मंत्री ने की मांग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दे इस्तीफा, राष्ट्रपति शासन हो लागू

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group