Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में युवक ने धोखे से उसकी होने वाली सास से निकाह कराने का लगाया आरोप, बाद में समझौता

admin by admin
April 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ जिले में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के दौरान दुल्हन के रूप में उसकी होने वाली पत्नी की बजाय धोखा देकर उसकी मां (सास) से निकाह करा दिया गया।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अब दावा किया है कि युवक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी मोहम्मद अजीम (22) ने कहा था कि उसकी शादी शामली जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र की 21 वर्षीय मंतशा के साथ तय हुई थी। अजीम ने आरोप लगाया था कि रिश्ता तय करते समय मंतशा को दिखाया गया, लेकिन निकाह उसकी मां से करा दिया।

अजीम ने दावा किया कि इस निकाह को कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए गए। पीड़ित ने कहा कि जब धोखे का पता चलने पर उन्होंने विरोध किया तो पीटकर भगा दिया गया। युवक ने इस संबंध में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की।

मोहम्मद अज़ीम ने 17 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका निकाह 31 मार्च को ईद वाले दिन शामली जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय मंतशा से तय हुआ था। अज़ीम के मुताबिक, यह रिश्ता उसके बड़े भाई नदीम और भाभी शायदा ने तय कराया था।

शिकायत में अज़ीम ने बताया कि निकाह की रस्मों के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम ‘ताहिरा’ पुकारा, जो मंतशा की मां हैं और 45 वर्षीय विधवा हैं। जब अज़ीम ने घूंघट उठाकर दुल्हन का चेहरा देखा, तो उसे यह धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

अज़ीम ने दावा किया कि जब उन्होंने इस धोखे का विरोध किया और दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया, तो उसके भाई-भाभी ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

मामले की जांच कर रहीं ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौम्या अस्थाना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अजीम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।

Tags: सास से निकाह कराने का लगाया आरोप
Previous Post

यूपी में भवन निर्माण से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, नक्शा पास कराने की जरूरत खत्म

Next Post

IPL 2025: आज पंजाब के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

IPL 2025: आज पंजाब के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group