Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bahraich: जंगली जानवर के हमले में आठ साल का लड़का बुरी तरह घायल

admin by admin
April 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले के महसी तहसील के हरदी थानाक्षेत्र में सिसैया चूरामणि गांव के मजरा वग्गर में सोमवार तड़के घर के आंगन में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे को एक हिंसक जानवर उठाकर ले गया और उसे घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार घायल बालक घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। उसका बायां हाथ चबाया हुआ और गर्दन पर चोट लगी थी।

परिजन इसे ‘‘भेड़िए का हमला’’ बता रहे हैं, जबकि वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सूत्र ‘‘हमलावर जानवर भेड़िया है अथवा कोई अन्य जानवर’’ इस पर निश्चित मत नहीं व्यक्त कर पा रहे हैं।

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एम एम त्रिपाठी ने बताया कि सिसैया चूरामणि गांव के मजरा वग्गर निवासी आठ वर्षीय बाउर उर्फ घनश्याम को आज सुबह जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसे किसी जानवर ने काटा है।

त्रिपाठी ने कहा,‘‘ बच्चे गर्दन पर थोड़ी खरोंच है, हाथ में जानवर द्वारा काटने के निशान हैं। उसे टांके लगाये गये हैं, इलाज किया जा रहा है। बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है, वह ठीक हो जाएगा।

प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया,‘‘बालक बाउर के पिता के घर में निर्माण चल रहा है, इसीलिए रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात ये लोग घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे एक महिला ने शोर मचाया कि कुत्ता किसी की गुड़िया को ले जा रहा है। बाद में पता चला कि कोई जानवर बच्चे को ले गया है।’’

प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक लोग पीछे दौड़े तो शोर सुनकर जानवर बच्चे को घायलावस्था में कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। दरअसल गांव में किसी ने स्पष्ट तौर पर नहीं देखा है कि वह कौन सा जानवर था। सिंह ने बताया कि घनश्याम मंदबुद्धि बालक है, वह हाथ पैर से भी विकलांग है, चल फिर नहीं सकता।

Tags: आठ साल का लड़का बुरी तरह घायल
Previous Post

Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें पंजीकरण प्रक्रिया

Next Post

पेट में 7.85 करोड़ रुपये की कोकीन छिपाकर ले जा रहा युगांडा का नागरिक मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group