अयोध्या, रामनगरी में रामलला के मंदिर का निर्माण अब पूरा होने की कगार पर है। भगवान के मंदिर के शिखर का निर्माण पूरा हो गया और आज इसी के साथ सुबह 10:15 के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच में कलश को शिखर पर स्थापित किया गया।
अब राम मंदिर के शिखर पर ध्वज दंड और आसमानी बिजली से मंदिर की रक्षा के लिए तड़ित चालक लगाया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर का निर्माण हो चुका है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि शिखर निर्माण को हो चुका है। शिखर के ऊपर विधि विधान से कलश की स्थापना की गई। सुबह 10:30 बजे शिखर पर कलश स्थापना का कार्य संपन्न हुआ पर कोटा के 6 मंदिरों में अब कलश स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही ध्वज दंड की स्थापना की जाएगी। भगवान राम के मंदिर के परकोटे और सप्त मंदिर की मूर्तियां लगभग पहुंच चुकी है।
इसके साथ ही मंदिर में शेषावतार मंदिर की भी स्थापना इसी वर्ष हो जाएगी। मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कलश स्थापना के साथ मंदिर में लगाई गई। टावर क्रेन को खोलकर हटाने का काम शुरू किया जाएगा।