Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NIA ने आतंकवादी हमलों के पीछे साजिश के खुलासे के लिए तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू की

admin by admin
April 11, 2025
in देश
0

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2008 के भीषण आतंकवादी हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उसे शुक्रवार सुबह इस संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय लाया गया।

सूत्रों ने बताया कि राणा को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आतंकवाद रोधी एजेंसी के मुख्यालय के अंदर उच्च सुरक्षा वाली एक कोठरी में रखा गया है, जहां चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और राणा को भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें मुहैया कराई गई हैं।

सूत्रों ने कहा कि जांच का नेतृत्व एनआईए की उपमहानिरीक्षक जया रॉय कर रही हैं, जो मुख्य जांच अधिकारी भी हैं।

अदालत के आदेश के तुरंत बाद जांच एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘राणा 18 दिन तक एनआईए की हिरासत में रहेगा। इस दौरान एजेंसी उससे 2008 के भीषण हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी। हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे।

ऐसा माना जाता है कि पूछताछ का उद्देश्य हमलों की साजिश रचने वाले पाकिस्तान आधारित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के साथ राणा के संभावित संबंधों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना है।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाउद गिलानी (अमेरिकी नागरिक) के करीबी सहयोगी 64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ उसके संदिग्ध संबंधों और हमले के पीछे उसकी वास्तविक भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि 26 नवंबर 2008 को देश की वित्तीय राजधानी में हुए भीषण आतंकी हमलों से पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में राणा की यात्राओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ और आगरा, दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद तथा मुंबई का दौरा किया था।उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर उसकी यात्राओं के पीछे देश भर में अन्य स्थानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश हो सकती है तथा सटीक विवरण उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।

संयोग से, राणा से हिरासत में पूछताछ ऐसे समय हो रही है जब एनआईए की कमान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ अधिकारी सदानंद वसंत दाते के हाथों में है।

पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने जब देश की वित्तीय राजधानी पर हमले किए थे तो दाते उस समय मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। उस समय हुए आतंकवादी हमलों में दाते गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दाते ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अजमल कसाब और अन्य लश्कर आतंकवादी अबू इस्माइल का बहादुरी से मुकाबला किया था। उन्हें पिछले वर्ष मार्च में एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। यह विशेष एजेंसी मुंबई में तीन दिन तक चले आतंकवादी हमलों के बाद अस्तित्व में आई थी।

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा के बृहस्पतिवार शाम यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था और फिर पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया था।

एनआईए ने अदालत में दावा किया कि उसे संदेह है कि राणा ने कई भारतीय शहरों को निशाना बनाने के लिए 26/11 मुंबई हमलों जैसी आतंकी साजिश रची थी।

अदालत ने राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। अपने आदेश में अदालत ने एनआईए को हर 24 घंटे में राणा की चिकित्सा जांच कराने और हर दूसरे दिन उसे अपने वकील से मिलने की अनुमति देने का भी निर्देश दिया।

Tags: खुलासे के लिए तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू की
Previous Post

अयोध्या: राज्यपाल के ओएसडी ने निरीक्षण में अवध विश्वविद्यालय में तीन शिक्षक को शराब पीते पकड़ा

Next Post

वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post

वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group