Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मौसम: प्रदेश में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी के साथ तेज लू चलने की आशंका

admin by admin
April 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश में अप्रैल, मई और जून माह में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है तथा तेज उष्ण लहर का भी पूर्वानुमान है।

वैसे तो पूरे प्रदेश में भारी गर्मी के आसार हैं लेकिन विशेषज्ञों ने खासतौर पर चेतावनी दी है कि राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र को सबसे गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानव और पशु दोनों के स्वास्थ्य को काफी खतरा हो सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया, “इन महीनों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की आशंका है। रात के तापमान के भी असामान्य रूप से अधिक रहने का अनुमान है।

सिंह ने कहा, “रात के समय दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के भी सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।’ बुंदेलखंड क्षेत्र के इस भीषण गर्मी का केंद्र बनने का अनुमान है। राज्य में झांसी और चित्रकूटधाम मंडल के सात जिले बुंदेलखंड में आते हैं। उधर, राजस्थान की सीमा से लगे पश्चिमी उप्र के जिलों में भी भीषण गर्मी की आशंका है।

सिंह ने बताया, ‘उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश की सीमा से लगे बुंदेलखंड क्षेत्र में शुरुआती पूर्वानुमान के अनुसार सबसे अधिक तापमान दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही दिन के तापमान में वृद्धि के साथ आसन्न गर्मी का स्पष्ट पूर्वानुमान मिल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, अमेठी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और हमीरपुर में दिन का तापमान पिछले सप्ताह से 40 डिग्री के पार जा रहा है। शनिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 4.2 डिग्री अधिक है।’

पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिन का अधिकतम तापमान अक्सर 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक लगातार 40 डिग्री के आसपास रहेगा और कुछ क्षेत्रों में 45 डिग्री से भी अधिक होने की आशंका है।

रात का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सिंह ने कहा, ‘अप्रैल, मई और जून के महीनों में उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना सामान्य से कम है।

इसके अलावा, पूरे राज्य में सामान्य से अधिक गर्मी यानि उष्ण लहर चलने की प्रबल आशंका है। पूर्वानुमान में कहा गया है, ‘अप्रैल 2025 के दौरान, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

चिकित्सा पेशेवरों ने जोर देकर कहा कि उष्ण लहर(हीटवेव) से अकेले उच्च तापमान की तुलना में अधिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है।

लखनऊ के चिकित्सक डॉ. शांतनु मिश्रा ने बताया, ‘उच्च तापमान असुविधा का कारण बनता है, जिसे छाया में रहने और पर्याप्त पानी पीने से नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, लू के संपर्क में आने से शरीर का प्राकृतिक तापमान विनियमन बाधित होता है, जिससे गंभीर निर्जलीकरण और संभावित स्वास्थ्य जटिलताएं होती हैं।’

मौसम विभाग के खतरनाक पूर्वानुमान के जवाब में, राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को शमन उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा, ‘जिला प्रशासन को संभावित प्रतिकूल गर्मी के बारे में सचेत कर दिया गया है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलों के अस्पतालों को भी गर्मी से संबंधित बीमारियों में वृद्धि के लिए एहतियातन सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पशुपालन विभाग भी पशुधन की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। उप्र सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, ‘राज्य भर में पशु आश्रय स्थलों को पशुओं के लिए छायादार क्षेत्र और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि “पशु चिकित्सा विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सहायता के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिनके पशुओं को अत्यधिक गर्मी के चलते प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: साथ तेज लू चलने की आशंका
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का किया उद्घाटन, बोले- रामसेतु के दर्शन पाकर धन्य हुआ

Next Post

नोएडा, रिश्वत लेने के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

नोएडा, रिश्वत लेने के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group