Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में रामनवमी पर श्रद्धालुओं के ऊपर ड्रोन से होगी सरयू के जल की वर्षा

रामनवमी छह अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी।

admin by admin
April 5, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी की गयी है और इस मौके पर श्रद्धालुओं के ऊपर ड्रोन के जरिये सरयू के जल की बौछार की जाएगी।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

बयान के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बना देगा। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

बयान में कहा गया कि राम कथा पार्क के बगल में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में देश के नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बयान में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के हवाले से कहा गया कि रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल की फुहार डाली जाएगी। इसके लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला मां सरयू के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा की इस पहल से न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम भी देखने को मिलेगा। बयान के अनुसार, इस बार रामनवमी पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जो राम कथा पार्क के सामने पक्का घाट व राम की पैड़ी पर प्रकाशमान होंगे।

इसके अलावा अष्टमी के दिन कनक भवन से एक ‘हेरिटेज वॉक’ निकाली जाएगी, जो राम कथा पार्क में समाप्त होगी। इस पदयात्रा के जरिए श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकेंगे।

बयान के अनुसार, राम कथा पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक जैसी प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

इस बीच, रामनवमी के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीराम जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा, ‘‘हमारी पूरी कोशिश है कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए जगह-जगह भंडारे, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।’’

राम मंदिर ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य है कि यह रामनवमी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो, बल्कि अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करे।

Tags: ड्रोन से होगी सरयू के जल की वर्षा
Previous Post

उप्र परिवहन निगम में पांच हजार महिला परिचालकों की संविदा पर होगी भर्ती

Next Post

Canada में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

Canada में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

Recent Posts

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group