Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे तीन वांछित आरोपियों को CBI यूएई से लाई

admin by admin
April 5, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे तीन भगोड़े अपराधियों को सीबीआई द्वारा एक अभियान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक ये भगोड़े अपराधी केरल, राजस्थान और गुजरात पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में वांछित हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कई आपराधिक मामलों में वांछित आदित्य जैन को शुक्रवार को राज्य पुलिस की एक टीम की सुरक्षा में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाया गया। आदित्य जैन फिरौती के लिए एक कारोबारी को धमकी भरे फोन कॉल करने के मामले में वांछित था।

उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि जैन ने इंटरनेट एप्लीकेशन के माध्यम से वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल की और मांगे गए पैसे का भुगतान न करने की स्थिति में लक्षित व्यक्ति पर गोली चला दी।

राज्य पुलिस के अनुरोध पर 18 फरवरी को उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी किया गया था। वह संयुक्त अरब अमीरात में था।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘ सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) ने एनसीबी-अबू धाबी और राजस्थान पुलिस के सहयोग से चार अप्रैल, 2025 को वांछित रेड नोटिस विषय आदित्य जैन को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया। राजस्थान पुलिस की एस्कॉर्ट टीम यूएई से भगोड़े अपराधी को लेकर लौटी, टीम भगोड़े को लेकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।’’

इससे पहले बुधवार को दो और आरोपियों – सुहैल बशीर (एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में केरल पुलिस द्वारा वांछित) तथा तोफिक नजीर खान (जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश के एक कथित मामले में गुजरात पुलिस द्वारा वांछित) – को संयुक्त अरब अमीरात से कोचीन हवाई अड्डे पर लाया गया।

आईपीसीयू, सीबीआई ने एनसीबी-अबू धाबी और केरल और गुजरात की राज्य पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग अभियानों में बुधवार को दोनों वांछित आरोपियों की वापसी का समन्वय किया।

Tags: इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे तीन वांछित
Previous Post

बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों के खिलाफ अपहरण और अवैध वसूली की प्राथमिकी दर्ज

Next Post

श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया मित्र विभूषण पुरस्कार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
Next Post

श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया मित्र विभूषण पुरस्कार

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group