Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

MSME में निवेश मानदंड कल से बदले, कारोबार सीमा को 2.5 और दोगुना बढ़ाई

admin by admin
March 31, 2025
in उत्तर प्रदेश, व्यापार जगत
0

सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए संशोधित निवेश और कारोबार (टर्नओवर) मानदंड से वृद्धि और विस्तार के लिए अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। संशोधित मानदंड इसी सप्ताह मंगलवार से लागू हो रहे हैं।

सरकार ने एमएसएमई को वर्गीकृत करने के लिए कारोबार और निवेश मानदंडों में महत्वपूर्ण संशोधनों को अधिसूचित किया है, जो एक अप्रैल से लागू होंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, संशोधित मानदंडों के तहत, सभी एमएसएमई के वर्गीकरण के लिए निवेश और कारोबार सीमा को क्रमशः 2.5 और दोगुना बढ़ाया जाएगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नेशनल एमएसएमई काउंसिल के सह-अध्यक्ष अशोक सैगल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘संशोधित और बढ़ी हुई पात्रता, उन एमएसएमई को आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगी, जिन्होंने अच्छी वृद्धि हासिल की है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के लिए और अधिक गुंजाइश मिलेगी। यह नए सूक्ष्म उद्यमों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होना चाहिए क्योंकि वे खासकर वित्त तक पहुंच के संबंध में उपलब्ध विभिन्न राजकोषीय प्रोत्साहनों के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई के विकास से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ढाई करोड़ रुपये तक के निवेश वाले सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को अब एक करोड़ रुपये की पिछली सीमा से हटाकर सूक्ष्म उद्यमों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। कारोबार की सीमा को पांच करोड़ रुपये से संशोधित कर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

25 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली इकाइयों को पहले के 10 करोड़ रुपये से बदलकर लघु उद्यमों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। ऐसे उद्यमों के लिए कारोबार की सीमा को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 125 करोड़ रुपये तक के निवेश वाले एमएसएमई को अब पहले के 50 करोड़ रुपये की सीमा से हटाकर मझोले उद्यमों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। मझोले उद्यमों के लिए कारोबार की सीमा को दोगुना करके 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

अपने बजट भाषण के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई के लिए नए वर्गीकरण मानदंडों की घोषणा की थी।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था, ‘‘उन्हें (एमएसएमई को) उच्च दक्षता, तकनीकी उन्नयन और पूंजी तक बेहतर पहुंच प्राप्त करने में मदद करने के लिए, सभी एमएसएमई के वर्गीकरण के लिए निवेश और कारोबार की सीमा को क्रमशः 2.5 और दोगुना तक बढ़ाया जाएगा। इससे उन्हें बढ़ने और हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का विश्वास मिलेगा।

Tags: कारोबार सीमा को 2.5 और दोगुना बढ़ाई
Previous Post

बनारस निवासी IFS निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की निजी सचिव, जानें

Next Post

झारखंड में एनटीपीसी संचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत, चार लोग घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

झारखंड में एनटीपीसी संचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत, चार लोग घायल

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group