Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति वर्मा के तबादले के खिलाफ हड़ताल स्थगित की

admin by admin
March 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय किये जाने के खिलाफ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जांच रिपोर्ट आने तक अपनी हड़ताल शनिवार को स्थगित कर दी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील पिछले मंगलवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहां ‘इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन’ की कार्यकारिणी की बैठक के बाद ‘हाईकोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, “न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने तक हमने हड़ताल निलंबित करने का आज (शनिवार को) निर्णय किया।

उन्होंने कहा, “हम आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे थे और कुछ दिन हमने उनकी कुर्बानी मांगी थी और आम आदमी ने कुर्बानी दी भी। लेकिन आगे हम उनकी कुर्बानी नहीं ले सकते उसके लिए जिसके समाधान में अभी समय लगने वाला है।

तिवारी ने कहा, “हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हम हड़ताल वापस नहीं ले रहे हैं, बल्कि स्थगित कर रहे हैं। हम तीन सदस्यीय जांच कमेटी के निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे। हम भारत के प्रधान न्यायाधीश से अनुरोध करते हैं कि जांच कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। जैसे ही वह रिपोर्ट हमें मिलेगी, हम अपनी बैठक फिर से शुरू करेंगे और उसके मुताबिक निर्णय करेंगे।

उन्होंने कहा, “हम ऐसे (न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा) शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे, जिस पर प्रश्न चिन्ह लगा हो। यही शपथ उन्होंने दिल्ली में ली थी और यही शपथ वह यहां लेंगे। जांच रिपोर्ट आने तक न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का न्यायिक कार्य वापस ले लिया गया है। आगे हड़ताल जारी रखकर हम वादकारियों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। ऐसी परिस्थिति में हम हड़ताल निलंबित कर रहे हैं।”

तिवारी ने कहा, “हमने बैठक में राष्ट्रीय स्तर का एक सम्मेलन करने का निर्णय किया है, जिसके बारे में 22 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्षों से बात की गई है। प्रयागराज में 26 और 27 अप्रैल को होने वाले ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ज्यूडिशियल एकाउंटेबिलिटी एंड ट्रांसपैरेंसी’ में देशभर से विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे।”

सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरण की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी।

न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय ने उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित की थी और उनके न्यायिक कार्य वापस ले लिए गए थे।

Tags: इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति वर्मा के तबादले
Previous Post

Lucknow: आश्रय गृह में दिव्यांग 04 बच्चों की मौत; कर्मचारियों के बयान दर्ज, योगी ने की थी भर्ती बच्चों से मुलाकात

Next Post

Yogi’s order : धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Related Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

Yogi's order : धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Recent Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group