Sunday, May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विटामिन, खनिज पूरक पदार्थों की अधिकता आपके लिए हानिकारक हो सकती है?

admin by admin
March 22, 2025
in Featured, देश
0

ब्रिटेन के लगभग आधे वयस्क लोग वर्तमान में खाद्य पूरक पदार्थ (फूड सप्लीमेंट) लेते हैं लेकिन विटामिन और खनिजों की आमतौर पर कम मात्रा में आवश्यकता होती है और किसी भी अच्छी चीज की अधिकता आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

यहां आपको कुछ सबसे आम विटामिन और खनिज पदार्थों के लाभों और जोखिमों के बारे में जानने की आवश्यकता है।

विटामिन ए

विटामिन ए संक्रमण से लड़ने में प्रतिरक्षा प्रणाली की सहायता करता है, आपको अंधकार में बेहतर देखने में मदद करता है और स्वस्थ त्वचा के लिए आवश्यक है। ज्यादातर लोगों को डेयरी और तैलीय मछली उत्पादों से पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए मिल सकता है। पीली और लाल सब्जियों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अनुशंसित दैनिक खुराक (आरडीए) क्रमशः 700 माइक्रोग्राम और 600 माइक्रोग्राम है।

यद्यपि आपका शरीर अतिरिक्त विटामिन ए संग्रहीत कर लेता है, लेकिन कुछ शोधों से पता चलता है कि कई वर्षों तक प्रतिदिन 1.5 मिलीग्राम से अधिक विटामिन ए का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। वृद्ध लोगों में, इससे फ्रैक्चर हो सकता है क्योंकि उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस होने की अधिक आशंका होती है।

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनका घनत्व कम हो जाता है।

यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको विटामिन ए की खुराक से पूरी तरह बचना चाहिए – अधिक विटामिन ए जन्म दोष और गर्भपात का कारण बन सकता है।

विटामिन बी6

इसे पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है, यह विटामिन स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने और शरीर को भोजन से ऊर्जा संग्रहीत करने में मदद करने के लिए आवश्यक है। पुरुषों और महिलाओं के लिए आरडीए क्रमशः 1.4एमजी और 1.2एमजी प्रतिदिन है। इसे अनाज, चिकन और सोयाबीन के सेवन से प्राप्त किया जा सकता है।

फोलिक एसिड

स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए फोलिक एसिड या फोलेट की आवश्यकता होती है। फोलिक एसिड के अच्छे स्रोतों में हरी पत्तेदार सब्जियां, चने और ‘फोर्टिफाइड’ अनाज शामिल हैं। आरडीए प्रतिदिन 200 माइक्रोग्राम है।

विटामिन और खनिज पदार्थों से युक्त अनाज को ‘फोर्टिफाइड’ अनाज कहा जाता है।

गर्भवती महिलाओं में स्पाइना बिफिडा जैसे न्यूरल ट्यूब दोषों को रोकने के लिए फोलिक एसिड की सिफारिश की जाती है। डॉक्टर उच्च जोखिम वाले रोगियों में अनुशंसित खुराक (5 मिलीग्राम) से अधिक खुराक लिख सकते हैं।

स्पाइना बिफिडा, न्यूरल ट्यूब दोष (एनटीडी) का एक प्रकार है। यह एक जन्म दोष है, जिसमें गर्भ में शिशु की रीढ़ की हड्डी ठीक से नहीं बनती। इससे रीढ़ की हड्डी में दरार आ जाती है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचता है।

एक हजार माइक्रोग्राम (1 मिलीग्राम) से अधिक फोलिक एसिड का सेवन करने से विटामिन बी12 की कमी के लक्षण, जैसे थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी और मांसपेशियों में कमजोरी, छिप सकते हैं।

विटामिन डी और कैल्शियम

शरीर में कैल्शियम की मात्रा विटामिन डी द्वारा नियंत्रित होती है। दोनों पोषक तत्व स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए सहायक होते हैं। विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के लिए भी आवश्यक है। ‘फोर्टिफाइड’ अनाज जैसे कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन डी होता है, लेकिन यह ज्यादातर तब बनता है जब त्वचा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है। विटामिन डी के लिए आरडीए 10 माइक्रोग्राम है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें ज्यादा खुराक दी जा सकती है।

जो लोग धूप में अधिक नहीं निकलते, उन्हें रोजाना पूरक आहार लेने से फायदा हो सकता है। लेकिन कई सालों तक विटामिन डी की बहुत अधिक मात्रा लेने से गुर्दे खराब हो सकते हैं और दिल की अनियमित धड़कन का कारण बन सकती है। यह हड्डियों के लिए भी बुरा हो सकता है।

लौह

आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसके स्रोतों में लाल मांस और बीन्स शामिल हैं। आयरन की कमी दुनिया में एनीमिया का सबसे आम कारण है; हालांकि, बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करना विषाक्त हो सकता है।

आयरन के लिए आरडीए आपके लैंगिक और उम्र के आधार पर अलग-अलग होता है, लेकिन आपको प्रतिदिन 17 मिलीग्राम से ज्यादा आयरन नहीं लेना चाहिए।

फिश ऑयल

इन पूरक आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। शरीर में कोशिकाओं को सहारा देने के लिए और साथ ही हृदय, फेफड़े, रक्त वाहिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने के लिए अलग-अलग वसा की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ शिशुओं के मस्तिष्क और आंखों के विकास के लिए आवश्यक हैं। फिश ऑयल को हृदय रोग की कम संभावना से जोड़ा गया है। हालांकि, अध्ययनों में इस बात के मिश्रित परिणाम मिले हैं कि ये वास्तव में कितने प्रभावी हैं।

Tags: आपके लिए हानिकारक हो सकती है?
Previous Post

बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा में क्या अंतर है? यह सूक्ष्म, लेकिन महत्वपूर्ण है

Next Post

डीजीजीआई ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट को ब्लॉक किया

Next Post

डीजीजीआई ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट को ब्लॉक किया

Recent Posts

  • पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका
  • दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग
  • कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब के लिए पानी नहीं देने पर नौ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या
  • SRH vs KKR, IPL 2026: केकेआर के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा सनराइजर्स

Recent Comments

  1. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  3. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. levitra vs viagra on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

May 3, 2026
दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

May 3, 2026
अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in