Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel in Gaza के हवाई हमलों में कम से कम 404 लोगों की मौत, युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा, हमास के साथ संघर्ष विराम टूटा

admin by admin
March 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। अचानक किये गए इस हमले की वजह से जनवरी से लागू संघर्षविराम टूट गया तथा 17 महीने से जारी युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्षविराम समझौते में बदलाव की इजराइली मांग को हमास द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद हमले का आदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि हमले का दायरा बढ़ने की संभावना है।

Hamas has refused every deal and rejected every offer—all while holding 59 Israeli hostages in unimaginable conditions underground and planning deadly attacks against Israeli civilians.

The only way this ends: Our hostages come home, and Hamas lays down its weapons. pic.twitter.com/C0hc8U1moh

— Israel ישראל (@Israel) March 18, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि हमला करने से पहले उससे सलाह ली गई है और उसने इजराइल के फैसले का समर्थन किया।

इजराइली सेना ने लोगों को पूर्वी गाजा छोड़ने और मध्य की ओर बढ़ने का आदेश दिया, जिससे संकेत मिलते हैं कि इजराइल जल्द ही नये सिरे से जमीनी स्तर पर सैन्य अभियान शुरू कर सकता है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘‘इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

रमजान के महीने के दौरान हुए इस हमले से वह युद्ध फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें पहले ही हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा में व्यापक तबाही हुई है। साथ ही, इससे हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग दो दर्जन इजराइली बंधकों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठते हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे अभी भी जीवित हैं।

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू का युद्ध फिर से शुरू करने का फैसला शेष बंधकों के लिए ‘मौत की सजा’ के बराबर है।

इज़्ज़त अल-रिशेक ने नेतन्याहू पर अपने गठबंधन को बचाने के लिए हमले शुरू करने का आरोप लगाया और मध्यस्थों से कहा कि वे इस तथ्य का खुलासा करें कि संघर्षविराम किसने तोड़ा। हमास ने कहा कि मंगलवार के हमलों में कम से कम चार वरिष्ठ अधिकारी मारे गए।

बमबारी के कई घंटे बाद भी हमास द्वारा किसी हमले की कोई सूचना नहीं आयी, जिससे यह संकेत मिलता है कि उसे अभी भी संघर्षविराम बहाल होने की उम्मीद है।

ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब नेतन्याहू पर इजराइल में दबाव बढ़ रहा है, बंधक संकट से निपटने के उनके तरीके और इजराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को बर्खास्त करने के उनके फैसले को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। हमलों के बाद, लंबे समय से जारी भ्रष्टाचार के मुकदमे में उनकी हालिया गवाही रद्द कर दी गई।

बंधकों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्य समूह ने सरकार पर संघर्षविराम से पीछे हटने का आरोप लगाया और कहा कि उसने ‘‘बंधकों के मुद्दे को छोड़ने का विकल्प चुना।

बंधकों और लापता परिवारों के संगठन ने एक बयान में कहा, ‘हम अपने प्रियजनों को हमास की भयानक कैद से वापस लाने की प्रक्रिया को जानबूझकर खत्म करने से हैरान, क्रोधित और भयभीत हैं।

गाजा के अस्पतालों में घायलों का लगा तांता:

शव यूरोपियन अस्पताल में लाये गए। यूरोपियन अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी शहर राफा में एक मकान पर हुए हमले में एक परिवार के 17 सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें कम से कम 12 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतकों में पांच बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य व्यक्ति और उसके तीन बच्चे शामिल हैं।

दक्षिणी शहर खान यूनिस में, ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाताओं ने विस्फोट की आवाज सुनी और धुएं के गुबार देखे। घायल लोगों को एंबुलेंस से नासर अस्पताल लाया गया, जहां मरीज फर्श पर पड़े थे, कुछ दर्द से कराह रहे थे।

कई फलस्तीनियों ने कहा कि उन्हें युद्ध के फिर से शुरू होने की आशंका थी, जब संघर्षविराम के दूसरे चरण पर बातचीत फरवरी की शुरुआत में तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। इसके बजाय, इजराइल ने एक वैकल्पिक प्रस्ताव अपनाया और हमास पर इसे स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए क्षेत्र के 20 लाख फलस्तीनियों को भोजन, ईंधन और अन्य सहायता के सभी आपूर्ति रोक दी।

फलस्तीनी निदाल अलज़ानिन ने गाजा शहर से फोन पर बताया, ‘कोई भी लड़ना नहीं चाहता।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में कम से कम 404 लोग मारे गए और 560 से अधिक घायल हुए। मंगलवार को पहले उसने यह कहा था कि 413 लोग मारे गए और 660 घायल हुए। हालांकि, उसने मृतकों और घायलों की संख्या को संशोधित किया। बचावकर्मी अभी भी मलबे में मृतकों और घायलों की तलाश कर रहे हैं, जबकि हमले जारी हैं।

अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया और हमास को दोषी ठहराया।

व्हाइट हाउस ने नये सिरे से युद्ध छिड़ने के लिए हमास को दोषी ठहराया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने कहा कि आतंकवादी समूह ‘संघर्षविराम को विस्तारित करने के लिए बंधकों को रिहा कर सकता था, लेकिन इसके बजाय उसने इनकार करने और युद्ध का विकल्प चुना।

एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि इजराइल हमास की सेना, नेताओं और बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है और हवाई हमलों से परे सैन्य अभियान का विस्तार करने की योजना बना रहा है। अधिकारी ने हमास पर नये हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजराइली नेता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा परामर्श किया। इसने और विवरण नहीं दिया।

संघर्षविराम के दूसरे चरण पर बातचीत रुक गई थी। युद्ध को रोकने के लिए संघर्षविराम होने के दो महीने बाद हमले किए गए। छह सप्ताह से अधिक समय में, हमास ने संघर्षविराम के पहले चरण में लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों के बदले में 25 इजराइली बंधकों को रिहा किया और आठ अन्य के शव सौंपे।

हालांकि, दो सप्ताह पहले संघर्षविराम समाप्त होने के बाद से, दोनों पक्ष दूसरे चरण के लिए आगे बढ़ने के तरीके पर सहमत नहीं हो पाए, जिसका उद्देश्य शेष 59 बंधकों को रिहाई कराना है।

हमास ने शेष बंधकों की रिहाई के बदले में युद्ध को समाप्त करने और इजराइली सैनिकों की पूरी तरह से वापसी की मांग की है। वहीं, इजराइल का कहना है कि जब तक वह हमास की शासन और सैन्य क्षमताओं को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों को मुक्त नहीं करा लेता, वह युद्ध समाप्त नहीं करेगा।

नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि हमास ने ‘हमारे बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार किया है और अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और मध्यस्थों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है।

इजराइल चाहता है कि हमास स्थायी संघर्षविराम के लिए बातचीत करने के वादे के बदले में शेष बंधकों में से आधे को रिहा करे। वहीं, हमास दोनों पक्षों द्वारा किए गए संघर्षविराम समझौते का पालन चाहता है, जिसमें संघर्षविराम के अधिक कठिन एवं दूसरे चरण पर बातचीत शुरू करने की बात कही गई है। इसमें शेष बंधकों को रिहा किया जाएगा और इजराइली सेना गाजा से वापस चली जाएगी।

युद्ध फिर से शुरू होने से नेतन्याहू के गठबंधन को भी मजबूती मिलेगी, जो धुर दक्षिणमंथी सांसदों पर निर्भर है।

Tags: Israel in Gaza के हवाई हमलों में कम से कम 404 लोगों की मौत
Previous Post

Watch, झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, आस-पास के गांवों को करवाया जा रहा है खाली

Next Post

एटा में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post

एटा में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार

Recent Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group