Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल: नेजा मेला के लिए अनुमति नहीं दिये जाने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया नजर पर

admin by admin
March 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

संभल जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक ‘नेजा मेला’ के लिए आयोजकों को अनुमति नहीं दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है तथा अगर कोई अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को संभल जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, महमूद गजनवी के भांजे और सैन्य कमांडर सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित होने वाले वार्षिक ‘नेजा मेले’ के लिए इस साल अनुमति नहीं दी जाएगी।

संभल के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (नेजा मेला) एक गलत परंपरा थी, गलत परंपराओं के साथ आगे बढ़ना ठीक नहीं है। उन्हें (आयोजकों को) सूचित किया गया है कि गलत परंपराओं के साथ आगे बढ़ना ठीक नहीं है, इसीलिए अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा,‘‘दूसरे पक्ष ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी कि गजनवी के भतीजे अब्दुल सालार गाजी की याद में झंडा बनाना ठीक नहीं है। गजनवी लूट के उद्देश्य से देश में आया था। इसीलिए अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है और पुलिस ने आज फ्लैग मार्च भी किया ।

इस सवाल पर कि आयोजकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। चंद्रा ने कहा,‘‘सभी पक्षों को तथ्यात्मक रूप से बताया जाएगा कि यह नेजा मेला अवैध था, इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा,‘‘सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। मीडिया सेल भी इसकी निगरानी कर रहा है। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

नगर नेजा मेला समिति के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस साल भी हमने 10 दिन पहले उपजिलाधिकारी को सूचित किया था कि 18 मार्च को ढाल लगाई जाएगी और 25 मार्च से 27 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर नेजा मेला आयोजित किया जाएगा। कल हम अपर पुलिस अधीक्षक से मिले थे, उन्होंने मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इस मामले में हम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे।

चमन सराय के दुकानदार शहजाद आलम ने कहा, ‘‘मुझे आज पता चला कि प्रशासन ने नेजा मेले की अनुमति देने से मना कर दिया है। मैं पिछले 30-35 सालों से यह मेला देख रहा हूं। आज पहली बार पता चला कि सालार गाजी एक लुटेरा और हत्यारा था।

संभल जिले के निवासी संजय सांख्यधर ने कहा कि प्रशासन का यह सही फैसला है। उसने कहा,‘‘1947 में आजादी के बाद गुलामी के प्रतीक इन आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए थी। लेकिन अब इसकी अनुमति नहीं दी गई है। यह सराहनीय कदम है।

संजय ने कहा, ‘‘सालार गाजी महमूद गजनवी का भतीजा था। उसने भी संभल को लूटा और हमारी प्राचीन सभ्यता को नष्ट किया। यहां का स्थानीय त्योहार ध्वज मेला होली के बाद मनाया जाता है। 2022 और 2023 में इस मेले का नाम सद्भावना मेला रखा गया है।

सोमवार को नेजा मेला कमेटी के लोग कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र से मिले थे जहां एएसपी ने मेले की अनुमति लेने आए लोगों से पूछा कि आप किसके नाम पर मेले का आयोजन करते हैं।

मेला कमेटी के लोगों ने बताया था कि सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर संभल में नेजा मेले का आयोजन होता है, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कह दिया था कि यहां पर सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कमेटी से साफ कहा कि इतिहास गवाह है कि वह महमूद गजनवी का सेनापति था जिसने सोमनाथ को लूटा और कत्लेआम किया, ऐसे में किसी लुटेरे की याद में कोई भी मेले का आयोजन नहीं होगा।

अदालत के आदेश पर मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के विरोध में पिछले साल 24 नवंबर को दंगे हुए थे और उसके बाद से संभल जिले में तनाव है। एक याचिका में दावा किया गया था कि यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थल है, जिसके बाद मस्जिद एक बड़े विवाद का केंद्र बन गई है। झड़पों में चार लोग मारे गए और पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।

Tags: पुलिस ने सोशल मीडिया नजर पर
Previous Post

प्रतापगढ़ में टिन शेड हटाने को लेकर विवाद में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Next Post

Ayodhya: केएम चीनी मिल में पानी की टंकी गिरी, दबने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

Ayodhya: केएम चीनी मिल में पानी की टंकी गिरी, दबने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

Recent Posts

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group