Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विद्यार्थी एवं प्रोफेसर बताकर अवैध रूप से लंदन जा रहे आठ लोग मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार

admin by admin
March 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मुंबई पुलिस ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें एक विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के रूप में पेश करके अवैध रूप से लंदन भेजा जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से सात ने खुद को हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का विद्यार्थी और एक ने खुद को प्रोफेसर बताया तथा अब उन्हें मानव तस्करी का आरोपित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार तड़के हवाई अड्डे के आव्रजन जांच चौकी पर पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ब्रिटेन का वीजा हासिल करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और गलत जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार ये आरोपी जेद्दा के रास्ते लंदन जा रहे थे तथा उनके एजेंट ने अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए उनमें से प्रत्येक से 20 लाख रुपये मांगे थे।

उन्होंने बताया कि आव्रजन ब्यूरो के अधिकारियों को शुरू में पता चला कि उनमें से दो लोग ब्रिटेन के यात्रा वीजा पर लंदन की यात्रा जा रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि पूछताछ करने पर इन यात्रियों ने बताया कि वे अपने प्रोफेसर के साथ हिसार स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के माध्यम से छात्र विनिमय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताय कि लेकिन वे जिस विश्वविद्यालय में जा रहे थे, वे उसका ब्योरा नहीं दे पाये जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक खुद को प्रोफेसर बताने वाले आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि वह हरियाणा विश्वविद्यालय के निर्देश पर सात अन्य लोगों के साथ लंदन जा रहा है।

अधिकारी के मुताबिक उसने दावा किया कि वह यात्रियों और बिट्टू नामक एक एजेंट से दिल्ली के एक होटल में मिला था और उसके निर्देश पर वह उन्हें लंदन ले जा रहा था।

अधिकारी के अनुसार इन यात्रियों (आरोपियों) ने आव्रजन अधिकारियों को बताया कि एजेंट ने उन्हें ब्रिटेन में बसने में मदद करने का वादा किया था और उनमें से प्रत्येक से 20 लाख रुपये मांगे थे।

उन्होंने बताया कि एजेंट ने ब्रिटिश दूतावास में फर्जी दस्तावेज सौंपकर उनके लिए कथित रूप से वीजा हासिल किये थे। उन्होंने बताया कि आठों आरोपियों को शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया और उनपर संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार अपराध शाखा ने इसकी जांच अपने हाथों में ले ली है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके मानव तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसने जाली पासपोर्ट और वीजा पर 80 से अधिक लोगों को कनाडा, तुर्की, नीदरलैंड और पोलैंड भेजा था।

Tags: विद्यार्थी एवं प्रोफेसर बताकर अवैध रूप
Previous Post

अयोध्या: काजी-ए-शहर मुफ्ती समसुल कमर कादरी का ऐलान, होली के दिन 2:00 बजे के बाद पढ़ेंगे नमाज

Next Post

महराजगंज में घरेलू कलह में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई

Related Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

महराजगंज में घरेलू कलह में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group