Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलेट ट्रेन परियोजना: 386 किमी तक खंभों का आधार तैयार, पटरी बिछाना अभी बाकी

admin by admin
March 4, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़े काम में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और इसके तहत 27 फरवरी, 2025 तक 386 किलोमीटर तक खंभों का आधार (पियर फाउंडेशन) तैयार करने समेत 272 किमी लंबे ‘वायडक्ट’ का काम पूरा कर लिया गया है जबकि इसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर है।

‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पटरी बिछाने का काम अभी शुरू किया जाना बाकी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत शनिवार को इसकी प्रगति की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया और निर्माण कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया।

एनएचएसआरसीएल के अनुसार, 386 किलोमीटर तक ‘पियर फाउंडेशन’ का काम पूरा होने के अलावा, 372 किलोमीटर की दूरी तक खंभे तैयार करने का काम पूरा हो गया है और 305 किलोमीटर पर ‘गर्डर कास्टिंग’ भी की गई है।

सिविल इंजीनियरिंग कार्य में लगे विशेषज्ञों ने बताया कि ‘पियर फाउंडेशन’ पहला चरण है जिसके तहत जमीन के नीचे एक बड़े व्यास वाले बेलनाकार स्तंभ के लिए आधार खोदा जाता है। जब इस स्तंभ को कंक्रीट और धातु का उपयोग करके जमीन के ऊपर बनाया जाता है तो इसे ‘पियर कार्य’ कहा जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दो खंभों (पियर) को जोड़ने के लिए उनके ऊपर रखे गए कंक्रीट के ‘सुपरस्ट्रक्चर’ को ‘गर्डर कास्टिंग’ के रूप में जाना जाता है और जब ऐसी संरचनाओं की एक श्रृंखला तैयार हो जाती है, तो इसे ‘वायडक्ट’ कहा जाता है।

एनएचएसआरसीएल ने कहा कि 305 किलोमीटर तक गर्डर कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है और ‘ट्रैक बेड’ (जिस पर अंततः पटरी बिछाई जाएगी) गुजरात में 112 किलोमीटर तक तैयार किया जा चुका है।

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘गुजरात में ओवरहेड विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि अभी पटरी बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा क्योंकि इससे जुड़े सभी अन्य बुनियादी ढांचे का काम पूरा हो चुका है। परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है, जिसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादर एवं नगर हवेली में है और शेष 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है।

इसमें कहा गया है, ‘‘जिन 12 स्टेशनों की योजना बनाई गई है उनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।’’

विज्ञप्ति में बताया गया है कि, ‘‘गुजरात के आठ में से छह स्टेशनों पर ढांचागत काम पूरा हो चुका है और महाराष्ट्र में तीन ‘एलिवेटेड स्टेशनों’ पर काम शुरू हो चुका है। जहां तक ​​12वें स्टेशन यानी मुंबई का सवाल है, उसका ‘बेस स्लैब’ डाला जा रहा है।

एनएचएसआरसीएल के अनुसार, 508 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 13 नदी पुल हैं और ये सभी तैयार हो चुके हैं।

एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने कहा, ‘‘वलसाड जिले में पार, औरंगा और कोलक जैसी तीन नदियों और नवसारी जिले में पूर्णा, मिंधोला, अंबिका, वेंगानिया, कावेरी और खरेरा जैसी छह नदियों पर पुल बनकर तैयार हैं। खेड़ा जिले में मोहर, वत्रक, मेशवा जैसी अन्य तीन नदियों और वडोदरा जिले में धाधर नदी पर भी पुल रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां बुलेट ट्रेन सड़कों और राजमार्गों को पार करेगी वहां छह स्टील पुल और पांच ‘प्रीस्ट्रेस्ड’ कंक्रीट पुल भी बनकर तैयार हैं। इसके अलावा मार्ग के दोनों ओर 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक शोर पर नियंत्रण के लिए अवरोधक लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में मार्ग पर सात पर्वतीय सुरंगें हैं और उन सभी का निर्माण ‘न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड’ (एनएटीएम) के माध्यम से किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग की प्रगति पर अद्यतन जानकारी देते हुए एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने कहा कि कार्य में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। इस सुरंग का सात किलोमीटर हिस्सा ठाणे क्रीक में समुद्र के नीचे है।

Tags: 386 किमी तक खंभों का आधार तैयार
Previous Post

चीन ने गलवान में घायल सैन्य अधिकारी को सलाहकार निकाय का बनाया विशिष्ट सदस्य

Next Post

जेलेंस्की के साथ अभूतपूर्व टकराव के बाद, ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता अस्थायी रूप से की निलंबित

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

जेलेंस्की के साथ अभूतपूर्व टकराव के बाद, ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता अस्थायी रूप से की निलंबित

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group