Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीमकोर्ट ने NCB के फर्जी साबित हुए केस में हाईकोर्ट के मुआवजा देने के आदेश को किया निरस्त

admin by admin
March 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के निदेशक को निर्देश दिया गया था कि वह आरोपी को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये का भुगतान करें।

न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि मुआवजा ‘कानून के अधिकार’ के बिना दिया गया। शीर्ष अदालत एनसीबी द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रही है, जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आदेश को चुनौती दी गई है।

इस मामले में, एक संयुक्त अभियान में, एनसीबी ने दो व्यक्तियों -मान सिंह वर्मा और अमन सिंह के पास से 1,280 ग्राम मादक पदार्थ (कथित तौर पर हेरोइन) जब्त किया। इसके बाद, वर्मा के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 8 (सी), 21 और 29 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने से पहले आरोपी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। आरोपी ने आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

तीस जनवरी 2023 को प्रयोगशाला ने अपनी रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि नमूने में हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। बाद में, नमूने को आगे की जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) चंडीगढ़ भेजा गया।

पांच अप्रैल 2023 को सीएफएसएल, चंडीगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट में पाया गया कि नमूनों के दूसरे सेट में भी किसी भी मादक पदार्थ की मौजूदगी नहीं पाई गई।

परिणामस्वरूप, एनसीबी ने विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस के समक्ष एक ‘क्लोजर रिपोर्ट’ (मामला बंद करने का अनुरोध) दायर की, जिसके अनुसार प्रतिवादी को जिला जेल, बाराबंकी से रिहा कर दिया गया।

‘क्लोजर रिपोर्ट’ और प्रतिवादी की रिहाई के बावजूद, उच्च न्यायालय लंबित जमानत अर्जी पर निर्णय देने के लिए आगे बढ़ा और पाया कि प्रतिवादी एक युवा व्यक्ति है, जिसे प्रारंभिक प्रयोगशाला निष्कर्ष के बावजूद चार महीने तक गलत तरीके से कैद रखा गया था और इसलिए, एनसीबी के निदेशक को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया।

उच्च न्यायालय के आदेश पर टिप्पणी करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा, ‘‘समय-समय पर न्यायालयों द्वारा क्षेत्राधिकार का उल्लंघन करने को स्पष्ट रूप से नकारा गया है। वर्तमान मामला भी ऐसा ही एक उदाहरण है। यह निर्विवाद है कि उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिका निरर्थक हो गई थी, क्योंकि जिला न्यायालय ने प्रतिवादी को पहले ही रिहा कर दिया था।

Tags: हाईकोर्ट के मुआवजा देने के आदेश को किया निरस्त
Previous Post

Weather: यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट

Next Post

पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिनों हुई ओलावृष्टि; योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य के लिए दिए निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिनों हुई ओलावृष्टि; योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य के लिए दिए निर्देश

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group