Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना, 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से मैच

admin by admin
February 15, 2025
in खेल, देश
0

मुंबई, सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पहने रोहित शर्मा जब शनिवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होने के लिए अपनी कार से उतरे तो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार के पास इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने जोर-जोर से रोहित भाई और रोहित सर कहकर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा। भारतीय कप्तान मुस्कुराते हुए प्रस्थान लाउंज में अपने साथियों की ओर बढ़े।

मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप-कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित टीम के अधिकतर सदस्य टीम बस में हवाई अड्डे पहुंचे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर या हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त किया।

भारतीय टीम पिछले साल जून में टी20 विश्व कप जीतने के बाद एक और वैश्विक ट्रॉफी हासिल करने की उम्मीदों के बीच आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई के लिए दोपहर की उड़ान में सवार हो गई।

भारतीय टीम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए गई है। बुमराह चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

भारत लीग चरण में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा जबकि 23 फरवरी को उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। भारत अपना आखिरी लीग मैच दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में अपनी घरेलू धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मैच जीते थे जिससे प्रशंसकों और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

मुंबई हवाई अड्डे पर इकट्ठे हुए समर्थक उम्मीद कर रहे होंगे कि रोहित और कोहली के नेतृत्व में ये दिग्गज एक और जीत हासिल करेंगे जैसा कि उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज में किया था।

भारत को अगर चैंपियंस ट्रॉफी में टी20 विश्व कप की कहानी दोहरानी है तो उसके दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित और कोहली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टेस्ट क्रिकेट में विफल रहने के कारण इन दोनों को हाल में आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में इन दोनों ने हालांकि फॉर्म में वापसी करने के संकेत दिए। रोहित ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाए जबकि कोहली ने अहमदाबाद में तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की करीबी नजर रहेगी। अपने करियर के ढलान पर खड़े रोहित और कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए भी काफी मायने रखेगा।

https://twitter.com/BCCI/status/1890740866903335189

कोहली को वनडे इतिहास में 14,000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने के लिए 37 रन की जरूरत है, जबकि रोहित 11,000 रन पूरे करने वाले 10वें बल्लेबाज बनने से केवल 12 रन दूर हैं। लेकिन ट्रॉफी के बिना इन आंकड़ों पर कोई गौर नहीं करेगा।

भारतीय टीम में शामिल कुछ युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। उप कप्तान गिल अपनी शानदार फॉर्म जारी रखकर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के चयन समिति के फैसले को सही साबित करना चाहेंगे।

चोट के कारण बुमराह की अनुपस्थिति अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के लिए यह एक अवसर है, जबकि वरुण चक्रवर्ती साबित करना चाहेंगे कि वह टीम के मारक हथियार हैं।

Tags: 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से मैच
Previous Post

छत्तीसगढ़: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत, महापौर के सभी 10 पदों पर जमाया कब्जा

Next Post

असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और पाकिस्तानी सलाहकार के बीच संबंधों की ‘सीमा’ पर!?

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
Next Post

असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और पाकिस्तानी सलाहकार के बीच संबंधों की ‘सीमा’ पर!?

Recent Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित...

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नेपाल के अधिकारियों ने सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने के बाद...

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group