Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पदार्पण पर चमके हर्षित राणा, भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटा

admin by admin
February 6, 2025
in खेल, देश
0

नागपुर, तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पदार्पण करते हुए तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने जोस बटलर और जेकब बेथेल के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड को बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 248 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारत ने अनुशासित गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण की बदौलत वापसी की। राणा (53 रन पर तीन विकेट) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाकर मेहमान टीम को 47.4 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बटलर (52) और बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली।

एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे राणा के पहले ही ओवर में सॉल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे।

कप्तान रोहित शर्मा ने रन गति पर अंकुश लगाने के लिए गेंद बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (38 रन पर एक विकेट) को थमाई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हालांकि आक्रामक रवैया जारी रखा और बेन डकेट (32) ने अक्षर पर लगातार दो चौके मारे।

इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर लोकेश राहुल ने सॉल्ट को रन आउट कर दिया।

राणा के ओवर में 26 रन बनाकर इंग्लैंड ने लय हासिल की थी जब उनके पारी के चौथे ओवर में दो विकेट से भारत ने वापसी की। पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट का शानदार कैच लपका।

राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रूक (00) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 75 रन से तीन विकेट पर 77 रन हो गया। टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों जो रूट (19) और बटलर पर अब पारी को संवारने की जिम्मेदारी थी लेकिन जडेजा ने रूट को पगबाधा करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की और इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान हालांकि इसके बाद अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर शॉर्ट फाइन लेग पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे।

इक्कीस साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने हालांकि उन्हें पगबाधा करके इंग्लैंड की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।

Tags: भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटा
Previous Post

आप कैसे जान सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है?

Next Post

Premanand Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का महिलाओं ने किया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, देर रात जाते थे आश्रम

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

Premanand Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का महिलाओं ने किया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, देर रात जाते थे आश्रम

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group