Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में गोवध की घटनाओं को लेकर चार पुलिसकर्मी निलंबित

admin by admin
February 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ में पिछले कुछ दिनों में गोवध की घटनाएं सामने आने के बाद एक चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फूलबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने युवा शाखा के पूर्व नेता के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया था। रविवार को भी उसी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे और उस दिन भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

आधिकारिक बयान के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित पुलिस टीम को इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बावजूद गोवध की घटनाएं जारी रहीं।

बयान में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने सोमवार रात को फूलबाग पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रकाश तथा पवन को गोवध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने पर निलंबित करने का आदेश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को गोवध रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया और ऐसा करने में विफल रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले भाजपा की युवा शाखा के पूर्व नेता अंकित चौधरी ने दावा किया कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें रविवार को गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना दी थी।

लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि हालांकि, इस समयसीमा के समाप्त होने से पहले ही सोमवार को सूरजकुंड सीताराम पुलिया के पास भी गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव और बढ़ गया।

Tags: चार पुलिसकर्मी निलंबित
Previous Post

फतेहपुर: दो ट्रेनों की बीच भिड़ंत, रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को दूसरी गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर, लोको पायलटों की हालत गंभीर

Next Post

हमीरपुर में दो ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

हमीरपुर में दो ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Recent Posts

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group