Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ 2025: भव्य ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया:समुद्र मंथन और देवताओं को अमृत कलश पीते हुए दर्शाया

admin by admin
January 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज के महाकुंभ में शनिवार शाम 2,500 ड्रोन ने ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ पर विशेष प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, संगम तट के आसमान में रोशनी और धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से ‘समुद्र मंथन’ की गाथा का जीवंत चित्रण किया गया।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस ड्रोन शो का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर इस शो का समापन होगा।

राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ क्षेत्र को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल बनाया गया है। ड्रोन शो में ‘समुद्र मंथन’ की कथा और महाकुंभ की उत्पत्ति को दर्शाकर भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को तकनीक के साथ जोड़ा गया है।

बयान के अनुसार, ड्रोन शो में शुक्रवार को उप्र के स्थापना दिवस और शनिवार को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी गई। यह शो न केवल दर्शकों के लिए मनोरंजक रहा, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी कौशल का उत्सव भी बन गया।

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में भी पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा शनिवार को एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ‘ट्रैवल इन्फ्लुएंसर मीट’, और इको-टूरिज्म पर चर्चा की गई।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रयागराज को विश्वस्तरीय सुविधाओं का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और महिला सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं लाखों श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

बयान के अनुसार, प्रयागराज के आसमान में नीली रोशनी और धार्मिक प्रतीकों के साथ 2,500 ड्रोन ने समां बांध दिया। दर्शकों ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया और इसे महाकुंभ 2025 का सबसे यादगार पल बताया।

Tags: श्रद्धालुओं का मनमोह लिया
Previous Post

तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया

Next Post

Photo, MahaKumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

Photo, MahaKumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group