Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाथरस: दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता-पिता पर भी जानलेवा हमला

admin by admin
January 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

हाथरस जिले में एक युवक ने कथित तौर पर गला रेत कर अपनी दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी और पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से अपने चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला कर दिया।  पुलिस ने बताया कि निर्मम हत्या की यह घटना हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात हुई।

अधिकारियों ने बताया कि विकास ने कथित तौर पर अपनी दो चचेरी बहनों सृष्टि (14) और विधि (छह) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने अपने चाचा छोटे लाल गौतम और चाची वीरांगना उर्फ गौरी पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में गौतम और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संदेह जताया जा रहा है कि संभवत: पारिवारिक विवाद में विकास ने हमला किया, हालांकि पुलिस ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

मूलरूप से फतेहपुर के निवासी छोटेलाल मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में व्याख्याता हैं और इन दिनों अपनी पत्नी तथा बेटियों के साथ आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पिछले एक साल से लकवाग्रस्त होने के कारण गौतम बिस्तर पर रहते हैं।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गौतम का भतीजा विकास अपने एक साथी के संग 22 जनवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर आया।

उन्होंने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद वे सभी सोने चले गए। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गौतम की दोनों बेटियों की मौत हो गई और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरी के चिल्लाने पर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य किराएदार और पड़ोसी इकट्ठा हुए तथा पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘गौतम और उनकी पत्नी जीवित हैं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरी के बयान के अनुसार, उनकी बेटियों पर विकास ने हमला किया। प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि विकास अक्सर गौतम के परिवार से मिलने आता रहता था।

Tags: हाथरस: दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या
Previous Post

मंत्रिमण्डल ने दी प्रयागराज, वाराणसी, आगरा में नगर निगम बांड के लिए मंजूरी

Next Post

नोएडा: चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

September 18, 2026
Next Post

नोएडा: चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Recent Posts

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता...

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बलिया की एक अदालत के आदेश के बाद जिले के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों...

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए...

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group