Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर शहर में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 29 गिरफ्तार

admin by admin
January 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर शहर में एक अपार्टमेंट परिसर में चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहर में मेडिकल कॉलेज रोड के पास स्थित जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट परिसर में चल रहे एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि मऊ पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को छापेमारी कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह पिछले छह महीनों से अपार्टमेंट परिसर में किराए के चार फ्लैट से फर्जी ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल चला रहा था।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, 100 स्मार्टफोन और 150 सिम कार्ड जब्त किए। संदिग्धों में से अधिकांश बिहार और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें कथित तौर पर 18 हजार से 22 हजार रुपये के बीच मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया था और वे आठ घंटे की शिफ्ट में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि वित्त मंत्रालय की वित्तीय खुफिया इकाई ने मऊ निवासी के खाते में 34 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन को चिह्नित करने के बाद यह गिरोह प्रकाश में आया। उसे भिलाई निवासी अरविंद संचालित कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अरविंद ने जेमिनी पैराडाइज में तीन अन्य फ्लैट भी किराए पर लिए थे, जिसमें चिकित्सक और व्यवसायी समेत अन्य लोग रहते हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिनव त्यागी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी की पुष्टि की। मऊ पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

परिसर में रहने वाले निवासियों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपार्टमेंट में देर रात तक असामान्य गतिविधियों को देखने के बावजूद अवैध गतिविधियों से अनजान थे। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags: 29 गिरफ्तारगिरोह का भंडाफोड़गोरखपुर शहर में ऑनलाइन सट्टा लगाने
Previous Post

बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने किए 60-70 राउंड फायरिंग

Next Post

Watch, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पटरी पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये, कम से कम 10 लोगों की मौत

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post

Watch, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पटरी पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये, कम से कम 10 लोगों की मौत

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group