नई दिल्ली, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने जा रही है।
इस मुकाबले के साथ दोनों टीमें 13 साल बाद इस मैदान पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले आखिरी बार इन दोनों टीमों का मुकाबला इस मैदान पर 2011 में हुआ था, जब इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। पहली बार उनकी कप्तानी में टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। जबकि इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के हाथों में है।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक स्थान है। 2011 में हुए आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब, 13 साल बाद दोनों टीमें इस मैदान पर फिर से भिड़ेंगी, और दर्शकों में खासा उत्साह है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI
बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड


