Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Shocking Incident: आगरा के युवक ने लखनऊ के होटल में चार बहनों, मां की हत्या, घर हड़पने के लिए परिवार पर हुआ अकल्पनीय अत्याचार!?

admin by admin
January 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, स्तब्ध करने वाली एक घटना में आगरा के 24 वर्षीय युवक ने जमीन से जुड़े विवाद में अपने समुदाय के लोगों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर बुधवार की सुबह यहां एक होटल में अपनी चार बहनों और मां की कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी मोहम्मद अरशद को इस दिल दहलाने वाली घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरनजीत में घटित हुई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई जिसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18)- सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपी युवक की मां) के रूप में हुई है।

त्यागी ने बताया कि 24 वर्षीय अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उसने घरेलू विवाद की वजह से यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर लगाया गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बबलू कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि फारेंसिक टीम साक्ष्य संग्रह करने के लिए सक्रियता के साथ जांच कर रही है और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

उन्होंने कहा, “होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है और किसी भी तथ्य के प्रकाश में आते ही, उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

कुमार ने कहा, “जहां तक बरामद किए गए शवों का संबंध है, किसी की कलाई पर चोट है तो किसी के गले पर चोट है। चोट के इन निशानों, गवाहों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हम इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे।”

इस घटना के तुरंत बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें अरशद ने अपनी बहनों और मां की कलाई और गला काटने का अपराध स्वीकार किया है। उसका दावा है कि उसने अपने क्षेत्र के लोगों द्वारा उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठाया है।

अरशद ने कहा, “मैं मेरे पूरे परिवार के साथ असहाय और हताश होकर यह कदम उठाने को मजबूर हूं.. मैंने मेरी बहनों की हत्या कर दी है। जब पुलिस को यह वीडियो मिलता है, मेरी गुजारिश है कि वे इसके लिए क्षेत्र के लोगों को जिम्मेदार ठहराएं।”

उसका आरोप है कि उसके क्षेत्र के लोगों ने उसका घर हड़पने के लिए उसके परिवार पर अकल्पनीय अत्याचार किए हैं जिसके खिलाफ आवाज उठाने के बावजूद किसी ने कभी उनकी बात नहीं सुनी। उसके मुताबिक, “दस दिन हो गए हैं और हमें फुटपाथ पर सोने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने हमसे हमारा घर ले लिया है, जबकि उस घर के कानूनी कागजात हमारे पास हैं। हम इसे एक मंदिर के लिए समर्पित करना चाहते थे और हमारा धर्म बदलना चाहते थे, लेकिन हमसे सबकुछ छीन लिया गया।

अरशद ने पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस वीडियो में अपील की है जिसमें उसने कहा है, “जब पुलिस को यह वीडियो मिलता है, मेरी लखनऊ पुलिस और योगी जी से गुजारिश है कि वे ऐसे मुस्लिमों को ना छोड़ें। आप जो काम कर रहे हैं वह तारीफ के काबिल है क्योंकि ये मुस्लिम जमीन हड़पने और हर किसी को दबाने में लगे हुए हैं। वे नकली नोटों का चलाने सहित गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।

उसने जोर देकर कहा कि उसके परिवार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। अरशद ने रानू उर्फ आफताब, अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद रानू, आरिफ और अजहर को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसका आरोप है कि ये लोग एक बड़ा भूमाफिया गिरोह चलाते हैं और लड़कियों सहित मानव तस्करी में लिप्त हैं।

अरशद ने जुर्म स्वीकारते हुए कहा, “इन लोगों की योजना हमें झूठे मामले में फंसाने और हमें जेल भेजने की थी और हमारी बहनों को हैदराबाद के एक व्यक्ति को बेचने की थी जो लड़कियां उपलब्ध कराता है। यह सब हम बर्दाश्त नहीं कर सकते थे जिसकी वजह से हमें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

उसने एक पलंग पर पड़े बहनों के शवों का वीडियो क्लिप इस वीडियो में दिखाया। बाद में अरशद ने दावा किया कि उसने पुलिस और विभिन्न राजनीतिक समूहों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

उसने कहा कि उसका परिवार मूल रूप से बदायूं से है और उनके पास 1947 के समय का दस्तावेज है जो उन्हें उनकी चाची के जरिए मिला। इसके बावजूद, उन्हें झूठा फंसाया जा रहा था और बांग्लादेशी मूल का बताया जा रहा था।

अरशद ने कहा, “हमारे पूरे परिवार का प्रमाण हमारी चाची के पास है। मैं एक चीज़ कहना चाहूंगा कि भारत में किसी परिवार के सामने फिर से ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। मोदी जी और योगी जी, मैं हाथ जोड़कर आपसे यह समझने का अनुरोध करता हूं कि हर मुस्लिम एक जैसा नहीं है।

उसने कहा, “यदि जीते जी हमें न्याय नहीं मिलता तो हमारे मरने के बाद दोषियो को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन लोगों ने पहले ही आधी संपत्ति ले ली है और बाकी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

अरशद ने कहा, “लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि अगर आप सच्चे हिंदू और ठाकुर हैं तो यह बात जानें कि हम हिंदू धर्म अपनाना चाहते थे। उस मकान पर केवल मंदिर बनना चाहिए। उसने यह भी साफ किया कि जिस गेस्ट हाउस में उसका परिवार ठहरा था, वहां के लोग इस घटना में शामिल नहीं थे। यह अभी तक साफ नहीं है कि यह परिवार आगरा से कब लखनऊ पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण था।

Tags: घर हड़पने के लिए परिवार पर हुआ अकल्पनीय अत्याचार!?
Previous Post

महाराजगंज में अवैध रूप से मकान गिराने पर पूर्व DM व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

बलिया में बीयर की दुकान पर कहासुनी के बाद दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

बलिया में बीयर की दुकान पर कहासुनी के बाद दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या

Recent Posts

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group