Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूसी विमानन प्रमुख: अजरबैजान की विमान दुर्घटना से पहले चेचन्या में यूक्रेनी ड्रोन हमला कर रहा था

admin by admin
December 27, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बाकू, (एपी) रूस के विमानन प्रमुख ने शुक्रवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में अजरबैजान का एक विमान जब कजाकिस्तान की ओर जाने से पहले उतरने का प्रयास करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया तब चेचन्या क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन हमला कर रहा था।

रूस के नागरिक विमानन प्राधिकरण ‘रोसावियात्सिया’ के प्रमुख दिमित्री याद्रोव ने अजरबैजान के एक सांसद और कई विमानन विशेषज्ञों के उन बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिनमें बुधवार को हुई दुर्घटना के लिए रूसी वायु रक्षा प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया था।

अजरबैजान विमानन कंपनी के एम्ब्रायर 190 विमान ने बुधवार को राजधानी बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। कैस्पियन सागर को पार करने के बाद कजाकिस्तान के अक्तौ में उतरने का प्रयास करते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई और सभी 29 लोग घायल हो गए।

अजरबैजान, कजाकिस्तान और रूस के अधिकारियों ने आधिकारिक जांच पूरी होने तक दुर्घटना के संभावित कारण के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन अजरबैजान के एक सांसद रसीम मुसाबेकोव ने इस दुर्घटना के लिए मास्को को दोषी ठहराया।

रसीम मुसाबेकोव ने बृहस्पतिवार को अजरबैजान की समाचार एजेंसी ‘तुरान’ को बताया कि ग्रोजनी के ऊपर आसमान में विमान पर गोलीबारी की गई थी। उन्होंने रूस से आधिकारिक तौर पर माफी मांगने को कहा।

मुसाबेकोव के बयान के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाना जांचकर्ताओं पर निर्भर करेगा।

पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, “हवाई दुर्घटना की जांच की जा रही है और हमें नहीं लगता कि जांच के निष्कर्ष आने तक हमें कोई आकलन करने का अधिकार है।

रूसी विमानन प्रमुख याद्रोव ने बताया कि जब विमान घने कोहरे के बीच ग्रोजनी में उतरने की तैयारी कर रहा था तब यूक्रेनी ड्रोन ग्रोजनी को निशाना बना रहे थे, जिसके कारण अधिकारियों को हवाई यातायात के लिए क्षेत्र को बंद करना पड़ा।

याद्रोव ने बताया कि ग्रोजनी में उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद कैप्टन को विकल्प के रूप में अन्य हवाई अड्डों की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने कैस्पियन सागर को पार कर अक्तौ के लिए उड़ान भरने का फैसला किया। उन्होंने एक बयान में बताया, “ग्रोजनी हवाई क्षेत्र में स्थिति काफी कठिन थी। ऐसी कई परिस्थितियां हैं, जिनकी संयुक्त रूप से जांच करना आवश्यक है।

अजरबैजान के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि देश के जांचकर्ता दुर्घटना की जांच के हिस्से के रूप में ग्रोजनी में काम में जुटे हैं।

दुर्घटना की आधिकारिक जांच शुरू होने पर कुछ विमानन विशेषज्ञों ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से में देखे गए छेदों से पता चलता है कि यह यूक्रेनी ड्रोन हमले से बचने के लिए रूसी वायु रक्षा प्रणाली के जवाबी हमले का शिकार हुआ होगा।

Tags: चेचन्या में यूक्रेनी ड्रोन हमला कर रहा था
Previous Post

यूपीआई से भुगतान: इंदौर दुकानदारों के बैंक खाते फ्रीज; साइबर ठगी के धन आने से सीज करने का आरोप

Next Post

गाजियाबाद में पिता के डांटने से नाराज 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

गाजियाबाद में पिता के डांटने से नाराज 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group